{"_id":"631e1a6ef451a3617d2edfa6","slug":"no-tobacco-de-tobacco-centre-to-start-at-de-addiction-centre-counselling-of-people-to-be-done-fatehabad-news-hsr641575294","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति सेंटर में अब शुरू होगा तंबाकू निषेध केंद्र, लोगों की होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति सेंटर में अब शुरू होगा तंबाकू निषेध केंद्र, लोगों की होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन
रोहतक, नारनौल, सोनीपत, रेवाड़ी और जींद के ध्यानार्थ
-------------------------------------------
नशा मुक्ति सेंटर में अब शुरू होगा तंबाकू निषेध केंद्र, लोगों की होगी काउंसिलिंग
नोडल अधिकारी और मनोचिकित्सक को दी गई ट्रेनिंग
प्रदेश के छह जिलों में शुरू हो रहे तंबाकू निषेध केंद्र
फोटो नंबर 22
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में अब तंबाकू निषेध केंद्र भी शुरू होने जा रहा है। तंबाकू का प्रयोग करने वाले लोगों को काउंसिलिंग के जरिये छुड़वाया जाएगा और मनोचिकित्सक दवा के जरिये भी उपचार करेंगे। प्रदेश के छह जिलों में तंबाकू निषेध केंद्र यानी टीसीसी खोले जा रहे हैं। जिसमें फतेहाबाद, रोहतक, नारनौल, सोनीपत, रेवाड़ी और जींद जिला भी शामिल है।
तंबाकू निषेध केंद्र को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नोडल अधिकारियों और मनोचिकित्सक को ट्रेनिंग भी दी है। अब इसके शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने तैयारियां शुरू कर दी है। टीसीसी के लिए नशा मुक्ति केंद्र का चयन किया गया है। इसको लेकर नोडल अधिकारी ने नशा मुक्ति केंद्र नोडल अधिकारी को पत्र भी जारी कर दिया है। बता दें कि तंबाकू के सेवन से महिलाएं भी प्री कैंसर की चपेट में आ रही हैं। दंत चिकित्सा विभाग में प्री कैंसर के हर दूसरे दिन केस आ रहा है। डॉक्टर के मुताबिक तंबाकू से मुंह खुलना बंद हो जाता है और धीरे-धीरे कैंसर की तरफ बढ़ता है। समय पर उपचार लेना जरूरी होता है। संवाद
केंद्र शुरू करने के लिए दो लाख का बजट जारी
तंबाकू निषेध केंद्र खोले जाने को लेकर पहली बार पहल हुई है। केंद्र शुरू करने के लिए विभाग की तरफ से दो लाख का बजट दिया गया है। इस बजट से केंद्र में दवाइयां, मेडिकल यंत्र आदि खरीदे जाएंगे। केंद्र के लिए मुख्य तौर पर सेप्रो मीटर और कार्बन मोनोऑक्साइड मॉनिटर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फेफड़ों पर कितना हुआ असर, मशीनों से होगी जांच
तंबाकू छोड़ने के लिए आने वाले लोगों की पहले काउंसलर काउंसिलिंग के जरिए हिस्ट्री लेंगे। सेप्रो मीटर से जांच की जाएगी तंबाकू से फेफड़ों पर कितना असर हुआ है। केंद्र में योग कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके अलावा दवाइयों के जरिये उपचार शुरू किया जाएगा।
कोट
नशा मुक्ति केंद्र में तंबाकू निषेध केंद्र शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रेनिंग हो चुकी है। विभाग की तरफ से दो लाख रुपये का बजट दिया गया है। जल्द ही केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के छह जिलों में केंद्र शुरू हो रहे है, इसमें फतेहाबाद भी शामिल है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन