फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No relief from Corona yet, 19 including 10 women infected

Fatehabad News: कोरोना से अभी राहत नहीं, 10 महिलाओं समेत 19 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
No relief from Corona yet, 19 including 10 women infected
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बिना मास्क बैठक मरीज।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को जिले में 10 महिलाओं समेत 19 कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। हालांकि लैब से अभी तक 670 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। रविवार को जिले में 70 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव जांडवाला सोत्तर निवासी 32 वर्षीय युवक, ढाणी माजरा नहीं निवासी 34 वर्षीय युवक, भूना निवासी 16 वर्षीय लड़की, फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी 69 वर्षीय महिला, गांव ठुइयां निवासी 33 वर्षीय युवक, हिजरावां खुर्द निवासी 7 वर्षीय लड़की, गांव ढांड निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव बनावाली सोत्तर निवासी 27 वर्षीय युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवती, स्वामी नगर निवासी 13 वर्षीय लड़की, गांव शहीदांवाली निवासी 45 वर्षीय महिला, गांव भोड़िया खेड़ा निवासी 43 वर्षीय युवती महिला, भाटिया कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय महिला, गांव जामलपुर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना निवासी 36 वर्षीय युवक, रत्ताखेड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 34 वर्षीय युवती, गांव चंदड़कलां निवासी 22 वर्षीय युवक, गांव अकांवाली निवासी 36 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित घर पर रहकर हो रहे ठीक
जिले में कोरोना संक्रमण के 40 एक्टिव केस हैं। इसमें दो कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं और 38 होम आइसोलेट हैं। चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना संक्रमित घर पर आइसोलेट रहकर सात दिन में ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण के रविवार को 19 नए केस मिले हैं, संक्रमित होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित को ट्रेस करके जांच कर रही है। अगर दवाई की जरूरत है तो उन्हें पहुंचाई जा रही है। लोगों से भी अपील है कि अगर लक्षण हैं तो कोरोना जांच जरूर करवाएं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed