{"_id":"6a986659d4060a2362063625","slug":"no-purchase-registration-until-rice-delivery-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-160399-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राइस डिलीवरी तक खरीद पंजीकरण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राइस डिलीवरी तक खरीद पंजीकरण नहीं
Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते हुए राइस मिलर एसोसिएशन।
टोहाना। राइस मिल एसोसिएशन ने एक बैठक में सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। जब तक सरकार वर्ष 2025-26 का सीएमआर चावल उठान नहीं करती तब तक कोई भी मिल संचालक पंजीकरण नहीं करवाएगा। वे धान की खरीद भी नहीं करेंगे।
एसोसिएशन के प्रधान जस्सी बंसल ने बताया कि सरकार ने अभी तक चावल उठान की व्यवस्था नहीं की है। पुराना चावल न उठने तक मिलें पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से जल्द चावल उठान करवाने की मांग की। इससे पंजीकरण और धान खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी।
किसानों पर संभावित असर
इस फैसले का सीधा असर किसानों पर पड़ने की आशंका है। किसानों की फसल पक कर तैयार होने वाली है। वे जल्द ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएंगे। यदि मिलों ने खरीद से हाथ खींच लिया, तो किसानों को फसल बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में टोहाना सहित आसपास क्षेत्र के अनेक राइस मिल संचालक उपस्थित रहे।