{"_id":"62c1d65ffd67f00b4003ff3a","slug":"no-permission-to-install-new-street-lights-old-bad-city-roads-in-the-dark-fatehabad-news-hsr635776889","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति नहीं, पुराने खराब, अंधेरे में शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति नहीं, पुराने खराब, अंधेरे में शहर की सड़कें
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर खराब स्ट्रीट लाइटें।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर की मुख्य सड़कों पर इन दिनों अंधेरा छाया है। नगर परिषद स्ट्रीट लाइटों को न ठीक कर पा रहा है और न ही बदल पा रहा है। शहर के भट्टू रोड, भूना रोड, रतिया चुंगी और सिरसा रोड पर करीब 200 से ज्यादा लाइटें खराब हैं। नगर निकाय ने करीब दो साल पहले नई स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर परिषद अधिकारियों के हाथ बांध दिए थे जो कि अब तक बंधे ही हुए हैं हालात ये है कि नप अधिकारी नई लाइटें नहीं लगवा पा रहे हैं।
ये ही नहीं पुरानी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए नगर परिषद के पास सीढ़ी ही नहीं है। नप के पास 12 और 20 साल पुरानी सीढ़ी है जो कि दोनों ही खराब हो चुकी है। इसके चलते मुख्य सड़कों के डिवाइडर पर लगी लाइटें ठीक हीं नहीं हो पा रही है। हालांकि नप वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटों को खराब होने पर लकड़ी की सीढ़ी की मदद से ठीक करवा रहा है। बता दें कि शहर के वार्डों और मुख्य रोड पर फिलहाल 3800 लाइटें लगी हुई हैं। इनमें करीब 900 सोडियम बल्ब लगे हुए हैं और 2900 एलईडी लगी है। नगर परिषद ने दो साल पहले शहर के वार्डों और मुख्य रोड के लिए प्रस्ताव तैयार किया था जिसके तहत 4200 लाइटें लगाई जानी थी लेकिन नगर निकाय ने इस पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय न कंपनी आई न ही लाइटें लग पाई है।
पुराने वार्डों में 25 और नए में 30 स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना
नगर निकाय ने करीब दो साल पहले नई स्ट्रीट लाइट नप अधिकारियों को अपने स्तर पर लगाने पर रोक लगा दी थी। नगर निकाय की योजना थी कि प्रदेश स्तर पर एक ही कंपनी को ठेका देकर नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी। प्रदेश स्तर से न तो एजेंसी आई और न ही नप को अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के आदेश दिए गए। लेकिन नगर परिषद अब अपने स्तर पर नए वार्डों में 30 से 35 नई स्ट्रीट लाइटें और पुराने वार्डों में 20 से 25 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि नप हाउस की पहली बैठक होने के बाद इसको लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद के जो सीढ़ी है वह खराब है। इसके चलते स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो रही है। इसको लेकर वह कई बार शिकायत भी कर चुके है। नगर परिषद को नई सीढ़ी खरीदनी चाहिए ताकि समस्या न आएं।
-मोहनलाल नारंग, नवनियुक्त पार्षद
कोट
शहर फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें खराब है। पपीहा पार्क के मेन रोड और मॉडल टाउन में भी कई स्ट्रीट लाइट खराब है। सिरसा रोड पर भी कई लाइटें खराब है। इसको लेकर सीएम विंडो में भी शिकायत दे चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
-पीयूष नारंग, निवासी संन्यास आश्रम रोड
कोट
खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए सीढ़ी खरीदने और नई लाइटें लगाने की योजना है। इसको लेकर नप गंभीर है। नवनियुक्त चेयरमैन और पार्षदों की जब भी बैठक होगी उसमें प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे सिरे चढ़ा दिया जाएगा।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता