फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No permanent vendor zones; market plagued by encroachment and traffic congestion

Fatehabad News: स्थायी वेंडर जोन नहीं, बाजार में अतिक्रमण और जाम का दबाव

Thu, 18 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
No permanent vendor zones; market plagued by encroachment and traffic congestion
शहर की हंस मार्केट में लगी सब्जी व फलों की रेहड़ियां। संवाद
फतेहाबाद। शहर की सड़कों के किनारे व बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपना गुजारा करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पिछले 10 सालों से वेंडिंग जोन नहीं बन पाया है। जबकि नगर परिषद ने वेंडर्स का सर्वे साल 2019 में किया था। सड़कों के किनारे व बाजार में लग रही रेहड़ियों का सीधा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं वेंडर्स भी हर बार नगर परिषद की कार्रवाई के साए में काम करने को मजबूर हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इन स्ट्रीट वेंडर्स को कई बार हटाया जा चुका है। इस कार्रवाई में उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता है। शहर में लगभग 850 स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत हैं। इन दुकानदारों को नगर परिषद ने लाइसेंस और पहचान पत्र तो जारी किए गए हैं लेकिन उन्हें वह जगह नहीं दी गई जहां वे अपना काम कर सकें।
विज्ञापन

सब्जी रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुभाष शर्मा का कहना है कि वे लंबे समय से स्थायी जगह की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। रेहड़ी के लिए जगह स्थायी नहीं होने के कारण कई बार उनको हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्थायी जगह की मांग
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित रोजगार देने के लिए वेंडर जोन का निर्माण अनिवार्य है। यदि जल्द ही नगर परिषद ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो शहर की यातायात व्यवस्था और बिगड़ सकती है। हंस मार्केट में रेहड़ी लगाने वाले वीर सिंह ने बताया कि पांच साल पहले सर्वे हुआ था, उस दौरान उम्मीद जगी थी कि अब इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा, लेकिन वे अभी तक भी सड़कों पर ही खड़े हैं। प्रशासन कभी जमीन की कमी बताता है तो कभी योजना की
---
15 से ज्यादा स्थानों पर रेहड़ियों से बनती है जाम की स्थिति
शहर के 15 से अधिक ऐसी जगह हैं जहां रेहड़ियां लगाई जाती हैं। इनमें थाना बाजार, बस स्टैंड के पीछे, शिवालय मार्केट और हंस मार्केट आदि शामिल हैं। स्थायी जगह न होने के कारण दुकानदार सड़कों के किनारे रेहड़ियां लगाते हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। जब भी शहर में जाम की समस्या बढ़ती है, नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन वेंडर्स का सामान जब्त कर लेती है।

---
वेंडर जोन के लिए जगह का चयन करने के लिए साल 2019 में सर्वे किया गया था लेकिन जगह चिन्हित नहीं हो पाई है। नगर परिषद की कोशिश है कि जल्द स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थायी जगह निर्धारित की जाएगी।
- सुरेश चौहान, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद।

शहर की हंस मार्केट में लगी सब्जी व फलों की रेहड़ियां। संवाद

शहर की हंस मार्केट में लगी सब्जी व फलों की रेहड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed