{"_id":"695aaed30600e561ca07c51a","slug":"no-officer-in-the-technical-branch-of-the-nagar-panchayat-property-id-files-stuck-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146456-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नप की तकनीकी शाखा में अधिकारी नहीं, प्रॉपर्टी आईडी की फाइलें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नप की तकनीकी शाखा में अधिकारी नहीं, प्रॉपर्टी आईडी की फाइलें अटकीं
Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी फाइलो को देखते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय की तकनीकी शाखा में अधिकारी न होने से प्रॉपर्टी आईडी की फाइलें अटकी हुई हैं। ऑनलाइन आवेदन से भवन शाखा के पास पहुंची नई प्रॉपर्टी आईडी और पुरानी के टुकड़ों के फाइलों पर काम नहीं हो रहा है। करीब 40 फाइलें रुकी पड़ी हैं।
वजह यह है कि नगर परिषद कार्यालय में पिछले करीब 20 दिनों से एमई नहीं है। एमई नरेंद्र पंवार के छुट्टियों पर होने के चलते नई प्रॉपर्टी आईडी और पुरानी प्रॉपर्टी आईडी के अलग-अलग भाग के आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं हो पा रही है। संबंधित आवेदन पर एमई रिपोर्ट करते हैं तो इस फाइल मंजूरी के लिए डीएमसी के पास भेजा जाता है।
प्रॉपर्टी आईडी न बनने से किसी की रजिस्ट्री रुकी हुई है तो कोई बैंक में लोन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा है। हालात ये है कि एमई के लंबी छुट्टियों पर जाने के बावजूद नगर परिषद में किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
-
बैठक हुई लेकिन नहीं बन पाए अस्टीमेट
नगर परिषद में पिछले साल 19 नवंबर को हाउस की बैठक हुई थी। इसमें 400 से ज्यादा एजेंडे पार्षदों ने दिए थे, लेकिन एमई और जेई के न होने के चलते अस्टीमेट नहीं बन पा रहे हैं। हालात यह है कि पिछली बैठकों के अस्टीमेट तैयार होने के बावजूद टेंडर नहीं लग पा रहे हैं। वजह यह है कि कार्यकारी अभियंता का पद खाली पड़ा है।
-
धरने के बाद शुरू हुआ था हेल्प डेस्क, 10 दिन में बंद
नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों ने हेल्प डेस्क न होने का हाउस बैठक में मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर परिषद ने हेल्प डेस्क शुरू किया लेकिन 10 दिन में ही ये बंद हो चुका है। हालात ये है कि हेल्प डेस्क पर धूल चढ़ रही है। यहां पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है।
-
ये प्रोजेक्ट भी अटके
-प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख से मरम्मत कार्य
साइकिल ट्रैक निर्माण
चिल्ली झील सुंदरीकरण
आजाद नगर में कम्युनिटी सेंटर निर्माण
बीघड़ रोड पर बने कम्युनिटी सेंटर में ऑडिटोरियम निर्माण
पार्कों की देखरेख का टेंडर
नगर परिषद कार्यालय के सामने नए डिवाइडर का निर्माण
नगर परिषद के नए भवन का निर्माण
-
प्रधान ने आज बुलाई पार्षदों की बैठक
शहर में विकास कार्य न होने के चलते नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने सोमवार को पार्षदों की बैठक बुलाई है। बैठक नगर परिषद कार्यालय में होगी। इसमें काम न होने पर प्रधान व पार्षद रणनीति तय करेंगे। शहर में काम न होने पर पार्षद 9 दिन तक धरना भी दे चुके हैं।
-
शहर में काम नहीं हो रहे हैं। यहां बजट है लेकिन काम नहीं हो पा रहे हैं। कारण, अधिकारी न होने से टेंडर लग नहीं पा रहे हैं। सोमवार को पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। इसमें काम न होने के बारे में मंथन किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद