फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No new dengue cases reported for four days

राहत : डेंगू का चार दिन से नहीं मिला नया केस, आशंकित भी हुए कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
No new dengue cases reported for four days
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर जिले में राहत है। पिछले चार दिन से डेंगू का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा आशंकित मरीज भी जांच के लिए नहीं आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मच्छर पनपने कम हो गए हैं इसके चलते डेंगू का प्रकोप भी लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 154 केस मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे और युवा पीड़ित हुए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच को लेकर 1148 सैंपलों की जांच कर चुकी है इसमें 154 संक्रमित मिले हैं। डेंगू पीड़ित 154 में से 43 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

जांच में चार जगह मिला लारवा
डेंगू को लेकर सर्वे जारी है। मंगलवार को सर्वे के दौरान चार जगहों पर लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने 2045 जगहों पर सर्वे किया। अब तक विभाग 767209 जगहों पर सर्वे कर चुका है इसमें 3295 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर राहत है। पिछले चार दिनों से जिले में डेंगू का नया केस नहीं मिला है। मौसम में बदलाव के कारण मच्छर पनपने कम हो गए है हालांकि अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed