फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No new corona case was found even after four days, three thousand people got vaccinated

चार दिन बाद भी नया केस नहीं मिला, तीन हजार लोगों ने लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
No new corona case was found even after four days, three thousand people got vaccinated
टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
जिले में शुक्रवार को चौथे दिन लगातार कोरोना का नया केस नहीं मिला है। फिलहाल जिले में एक ही कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय है। सोमवार तक नया केस नहीं मिलता है तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में 1010 कोरोना के सैंपल लिए है। इसमें आरटीपीसीआर के 490 तथा एंटीजन के 520 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को तीन हजार लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन की 2244 लोगों ने पहली तथा 717 ने दूसरी तथा कोवैक्सीन की 46 लोगों ने पहली और 31 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अभी तक 394768 लोग वैक्सीन लगवा चुके है। इसके अलावा 112428 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। जिले में अब तक 293123 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17828 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed