फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No new connection, old X-ray machine ordered from Ratia

Fatehabad News: नई का कनेक्शन नहीं, रतिया से मंगवाई पुरानी एक्सरे मशीन

Wed, 15 Oct 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
No new connection, old X-ray machine ordered from Ratia
नागरिक अस्पताल में लगाई गई एक्सरे मशीन।संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लगाई गई 500 एमए की नई एक्सरे मशीन को कनेक्शन नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नई मशीन उपलब्ध करवाई गई है। फीटिंग के बाद लोक निर्माण विभाग को कनेक्शन जारी करना था लेकिन अधिकारियों ने बजट न होने का बहाना करके कनेक्शन नहीं जोड़ा है। बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने रतिया से 100 एमए की मशीन मंगवाई है। इससे ही मरीजों को एक्सरे सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में 40 दिन से एक्सरे सुविधा बंद है। सबसे ज्यादा परेशानी दिव्यांगों को उठानी पड़ रही है। शिविर में दिव्यांगों के एक्सरे नहीं हो पा रहे है। इसके अलावा घायलों को निजी केंद्रों से करवाने पड़ रहे है।
विज्ञापन


-

रोजाना होते हैं 100 से 125 एक्सरे

नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से 125 मरीजों के एक्सरे होते है। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ और टीबी रोग विशेषज्ञ के मरीज भी शामिल होते है।

-

लोक निर्माण विभाग ने अधर में छोड़ा काम

लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले सुंदरीकरण को लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसको लेकर 6 करोड़ का अस्टीमेट रखा गया लेकिन 25 सितंबर के बाद कार्य बीच में बंद कर दिया गया है। हालात ये है कि ग्राउंड फ्लोर पर काम बीच में अटका हुआ है। आपातकाल विभाग ब्लड बैंक में चल रहा है। ओपीडी भी आयुष विभाग, ब्लड बैंक और नशा मुक्ति केंद्र में चल रही है। हालांकि डीसी की तरफ से एक सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन हालात जस के तस ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed