{"_id":"6140eab98ebc3e7fce25496c","slug":"no-new-case-of-corona-found-18-thousand-people-got-vaccine-in-mega-vaccination-fatehabad-news-hsr611698290","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का नहीं मिला नया केस, मेगा टीकाकरण में 18 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का नहीं मिला नया केस, मेगा टीकाकरण में 18 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। फिलहाल एक ही एक्टिव केस है। जिला जल्द ही कोरोना मुक्त होने वाला है।
मंगलवार को जिले में 724 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।
अभी फिलहाल लैब से 1265 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी तक करीब तीन लाख कोरोना सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17830 कोरोना संक्रमित मिले है। राहत की बात यह है कि 17345 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके है।
मेगा टीकाकरण कैंप में 18 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन :
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन दिवसीय मेगा कोरोना टीकाकरण कैंप के दूसरे दिन भी 18 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। स्वाथ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 14095 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 4291 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 5 लाख 81 हजार 169 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
जिले में मेगा कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दो दिनों में जिले में 36 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। लोगों से भी अपील है कि वह स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।
मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन