फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No gram panchayat has given any proposal for not opening liquor contracts in the villages.

Fatehabad News: गांवों में शराब ठेके न खोलने को लेकर किसी भी ग्राम पंचायत ने नहीं दिया प्रस्ताव

Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
No gram panchayat has given any proposal for not opening liquor contracts in the villages.
फतेहाबाद। करीब दो साल बाद बनी गांवों की सरकार के बाद ग्राम पंचायतों ने इस बार गांवों में शराब ठेके बंद करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ली है। 15 जनवरी तक ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत ने गांव में ठेके न खोलने के लिए कोई प्रस्ताव पास करके आबकारी एवं कराधान विभाग को नहीं भेजा है। जिससे इस बार हर गांव में शराब ठेके खुलेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों ने शराब के ठेके बाहर करने की मांग जरूर की है। फतेहाबाद जिले में मौजूदा आबकारी वर्ष 11 जून को पूरा हो रहा है। वर्ष 2023-24 के लिए 12 जून से शराब के ठेके खुलेंगे। इस वित्त वर्ष के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से पहले सितंबर माह तक ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन तब तक ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हुआ था।
विज्ञापन

नवंबर माह में सरपंचों व पंचों के लिए मतदान हुआ और तीन दिसंबर को ग्राम पंचायतों ने कार्यभार संभाल लिया। ग्राम पंचायतों के चुनाव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग ने गांवों में ठेके न खुलवाने के लिए ग्राम पंचायतों को 15 जनवरी 2023 तक का समय दिया था। इस अवधि में ग्राम पंचायतें प्रस्ताव पास करके आबकारी एवं कराधान विभाग को दे सकती थी, लेकिन इस बार एक भी ग्राम पंचायत ने ऐसा कोई प्रस्ताव पास करके आबकारी एवं कराधान विभाग को नहीं दिया है।
विज्ञापन


पिछले साल 22 गांवों में नहीं खुले थे ठेके
वर्ष 2022-23 के वित्त वर्ष में जिले के 22 गांवों के लोगों ने अपने गांवों में शराब ठेके न खोलने की मांग की थी। इन गांवों में ढाणी छतरियां, नांगला, ढाबी कलां, ठरवा, दमकौरा, ढाणी इशर, जांडवाला सोत्तर, खुंबर, भूथन खुर्द, ढाणी सांचला, चंद्रावल, इंदाछोई, चितैन, मानावाली, भट्टू, ढिंगसरा, ढाणी भोजराज, माधुवाना, दिवाना, म्योंदकलां, गदली और बरसीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से बाहर शराब के ठेके करने की कर रहे हैं मांग
आबकारी एवं कराधान विभाग के अनुसार, गांवों में शराब के ठेके न खुलने को लेकर ग्राम पंचायतों ने कोई प्रस्ताव तो पास नहीं किया, लेकिन शराब के ठेके गांव से दूर खोलने की मांग की जा रही है। जिन गांवों से आवेदन आ रहे हैं, वहां शराब के ठेकों को गांव से बाहर किया जा रहा है।


2023-24 के वित्त वर्ष के लिए 12 जून से नए ठेके खुलेंगे। पहले ग्राम पंचायतों से सितंबर माह तक ठेके न खुलने के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन गांवों में ग्राम पंचायतें न बनने के कारण इसे बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दिया गया था। लेकिन किसी भी पंचायत की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है।
राजेश कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed