फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NO company came for contracting traffic ligths and toilet cleaning

ट्रैफिक लाइट लगाने और शौचालय सफाई का ठेका लेने के नहीं आई कोई कंपनी

Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
NO company came for contracting traffic ligths and toilet cleaning
शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट - फोटो : Fatehabad
शहर में करीब तीन सालों से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को बदलकर उसकी जगह नई लाइट लगाने के लिए कोई भी कंपनी आगे नहीं आ रही है। दूसरी बार फिर किसी भी कंपनी ने ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं शहर के शौचालयों की सफाई करने के लिए भी कोई फर्म आगे नहीं आई है। नप ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर कर दी है अब एक जनवरी को ही शौचालय सफाई का टेंडर खुलेगा। इसके अलावा इसी दिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व कंपोस्ट खाद बनाने का टेंडर खुलना है।
विज्ञापन

वहीं कंपनियों के आगे न आने के पीछे शर्ते कारण मानी जा रही हैं। नप ने इस बार शर्तों के साथ टेंडर किया है।
अब नहीं आई कंपनी तो नप करेगा राशि बीएंडआर को ट्रांसफर
नप ट्रैफिक लाइट का दो बार पहले टेंडर लगा चुकी है, लेकिन कोई भी कंपनी आगे नहीं आ रही है। तीसरी दोबारा टेंडर जारी करेगा। अगर अब भी नहीं आती है तो पीडब्ल्यूडी बीएंडरआर को 10 लाख रुपये जारी कर देगा। इसके बाद बीएंडआर की जिम्मेदारी होगी। नप ने ट्रैफिक लाइट के लिए 10 लाख का एस्टिमेट बना रखा है। ट्रैफिक लाइट लगाने वाली कंपनी को तीन साल तक मरम्मत का काम भी संभालना होगा।
विज्ञापन

जुर्माना के डर से शौचालय सफाई के लिए नहीं किया आवेदन
नप ने शहर के सार्वजनिक शौचालय की सफाई के लिए टेंडर जारी किया था। इसमें शर्त लगाई गई है कि जो भी फर्म ठेका लेगी उसे शौचालय पर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारी तैनात करना होगा अगर कोई शिकायत आती है तो प्रति घंटा के मुताबिक एक हजार रुपये जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए किसी फर्म ने आवेदन नहीं किया है, टेंडर दोबारा जारी किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय का टेंडर भी एक जनवरी को खुलेगा। -अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed