फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No budget for installing street lights, LDC and Municipal Council face to face

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नहीं बजट लोनिवि व नगर परिषद आमने-सामने

Mon, 17 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
No budget for installing street lights, LDC and Municipal Council face to face
शहर के भूना रोड पर बिना स्ट्रीट लाइट के खड़ा खंबा।
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से आठ महीने पहले फतेहाबाद से भूना शहर तक की सड़क को चौड़ा कर पुनर्निर्माण किया गया है। इस दौरान लोनिवि की ओर से भूना मोड़ कैंची से हुडा सेक्टर तक लगी स्ट्रीट लाइटों को उतारकर रख दिया गया, लेकिन सड़क का काम पूरा होने के बाद भी इस मार्ग पर कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जा सकी है। इसके लिए नगर परिषद और लोनिवि के अधिकारी स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल मौके पर भूना मोड़ कैंची से ऑटो मार्केट तक सिर्फ 19 स्ट्रीट लाइट के लिए खंबे लगे हैं लेकिन इन पर लाइट नहीं लगी है। नगर परिषद ने भी स्ट्रीट लाइट लगाने से मना कर दिया है। बजट के अभाव में नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए लोनिवि को कहा है।
विज्ञापन


वहीं, लोनिवि की इलेक्ट्रिक विंग के पास नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कोई बजट ही नहीं है। ऐसे में इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने में अधिक समय लग सकता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि भूना रोड पर स्ट्रीट लाइट जल्द लगाई जाएगी। नगर परिषद के पास करीब दो महीने पहले एक हजार नई स्ट्रीट लाइट आई थी। इसके बावजूद भूना रोड पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डिवाइडर पर खड़े हैं बिना स्ट्रीट लाइट के 19 खंबे
- शहर के भूना रोड कैंची से हुडा सेक्टर तक पहले डिवाइडर बना था। नई सड़क बनने के बाद गांव बरसीन तक डिवाइडर बना दिया गया है। भूना रोड ओवरब्रिज तक का क्षेत्र नगर परिषद की सीमा में आता है। उसके बाद बरसीन तक का क्षेत्र लोनिवि के अधीन है। भूना रोड पर शहरी सीमा में बने नए डिवाइडर पर 19 पुराने स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए हैं, जबकि उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। यह खंभे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इस मार्ग पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट न लगी होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जुलाई में इस मार्ग का लोकार्पण करेंगे।

नगर परिषद की होती है जिम्मेदारी
- सारा बजट डिवाइडर बनाने में ही खर्च हो गया। हमारी इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास बजट नहीं है। शहरी सीमा में बने डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है, लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने हमें नई स्ट्रीट लगाने के लिए कहा है।
- गजेंद्र कुमार, एसडीओ, लोनिवि, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed