फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No alert on Corona, vaccination reduced to zero, sampling reduced to 60

Fatehabad News: कोरोना पर विभाग नहीं अलर्ट, टीकाकरण शून्य तो 60 पर सिमटी सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
No alert on Corona, vaccination reduced to zero, sampling reduced to 60
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में वैक्सीन आने का इंतजार करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना को लेकर बेशक अलर्ट जारी हो गया है लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं हुआ है। जिले में टीकाकरण की स्थिति शून्य पर ही टिकी है तो सैंपलिंग भी 100 से वापस 60 पर आ गई है। जिले में न तो कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है और न ही सैंपलिंग बढ़ाई गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग आज मॉक ड्रिल के जरिये अस्पताल में कोरोना से लड़ने के संस्थानों का आंकड़ा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आदेश जारी किए थे, यहां तक कि खांसी-जुकाम से ग्रस्त मरीजों के खास तौर पर सैंपल लेने के लिए कहा गया था लेकिन आदेशों के बावजूद अस्पतालों में सैंपलिंग नहीं बढ़ी है। सोमवार को जिले में मात्र 60 सैंपल लिए गए जबकि रविवार को एक भी सैंपल नहीं लिया गया था। वहीं जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 35 हजार बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जानी थी लेकिन मात्र अब तक 8304 पात्रों को ही पहली और दूसरी डोज 2919 को ही लगी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 38925 को पहली और 13729 को दूसरी डोज लगी है। जिले में अब तक मात्र 16 हजार पात्रों को ही बूस्टर डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में तालमेल न होने से नहीं हुआ टीकाकरण
12 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रयास किए जाने थे लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में तालमेल न होने से बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया। इसके अलावा न ही टीकाकरण को लेकर प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोवैक्सीन की आज आ सकती है दो हजार डोज
स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन का 1460 डोज का स्टॉक था लेकिन उसे लगाने पर विभाग ने रोक लगा दी है। वैक्सीन की ये डोज 31 दिसंबर को एक्सपायर होनी थी लेकिन इससे पहले रोक लगा दी गई। अब विभाग ने दो हजार कोवाक्सीन अलॉट की है लेकिन अभी तक नहीं पहुंची है और मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन हिसार पहुंचेगी और इसके बाद यहां लाया जाएगा। हालांकि सबसे ज्यादा जरूरत कोविशील्ड वैक्सीन की है।

जिले में कोरोना संक्रमण की ये है स्थिति :
जिले में अब तक लिए गए सैंपल : 427435
अब तक कोरोना संक्रमित मिले : 20257
जिले में संक्रमितों की हुई मौत : 503
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19754
क्षेत्र स्तर पर कोरोना की स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहरी 5260
टोहाना शहरी 2646
रतिया 3565
भट्टूकलां 3292
बड़ोपल 1237
भूना 2565
जाखल 1692
जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4815 4758 902
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 190
60 साल से ऊपर 84263 64713 4564
45 से 59 साल 144209 120212 3507
18 से 44 साल 403454 270201 6857
15 से 17 साल 38925 13729 0
12 से 14 साल 8304 2919 0
कोट
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। मंगलवार को मॉक ड्रिल होनी है जिसमें रिपोर्ट तैयारी की जाएगी कि कोरोना से लड़ने के लिए क्या तैयारी है आगे क्या प्लानिंग है और कितने बेड की व्यवस्था होगी। रिपोर्ट मंगलवार को तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed