फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nilgai shot dead

नीलगाय को गोली मारकर उतार रहे थे खाल, ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 31 Jul 2020 08:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Nilgai shot dead
गांव मोहम्मदपुर रोही में वीरवार देर रात को खेत में रखवाली करने वाले दो लोगों ने नीलगाय की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। जब आरोपी उसकी खाल उतार रहे थे, तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बडोपल पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेशचंद्र कटारिया ने बताया कि नीलगाय का शिकार करने वाले दोनों आरोपी गांव एमपी रोही निवासी जैलाराम और मोनू है। दोनों खेत में रखवाली करने के लिए रखे गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने नीलगाय की खाल उतारते हुए पकड़ा है। घटना की सूचना के बाद वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजवीर भी मौके पर पहुंचे गए थे। वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नीलगाय का पोस्टमार्टम करवाया। नीलगाय के पेट में एक और गर्दन में दो छर्रे मिले हैं।
विज्ञापन


बिश्नोई समाज ने रोष जताया, कार्रवाई के लिए लिखा पत्र  
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। बिश्नोई समाज ने विभाग को पत्र लिखकर कहा कि अगर वन्य जीव विभाग कार्रवाई नहीं कर सकता है तो मामला पुलिस को सौंप देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव मोहम्मदपुर रोही में मादा नीलगाय को बंदूक से मारा गया है। तीन से चार लोगों ने मारा है और ये लोग मांस ले जाने की तैयारी में थे। मौके पर दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इनके खिलाफ वन्य जीव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अगर असलहा अवैध मिलता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
- राजवीर सिंह, निरीक्षण, वन्य जीव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed