फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Night temperature reached eight degrees, chill increased, light mist started appearing in the city

Fatehabad News: रात का पारा पहुंचा आठ डिग्री तक, ठिठुरन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Night temperature reached eight degrees, chill increased, light mist started appearing in the city
फतेहाबाद में सुबह ठंड में ठिठुरते हुए जाती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में ठंड ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। खासकर सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं दोपहर में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार सात दिसंबर तक मौसम साफ व खुश्क रहेगा और इस दौरान रात का पारा घटने की संभावना है। ठंड बढ़ने का फायदा गेहूं व सरसों की फसल को भी होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इसी माह के अगले सप्ताह तक सर्दी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा और जिले में शीत लहर शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक देश में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए बारिश की आशंका कम है, लेकिन मौसम खुश्क रहने के कारण रात का तापमान घटेगा। फतेहाबाद में सोमवार को भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान लगातार कम होता जा रहा है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में शीत लहर भी शुरू हो सकती है। सुबह गांवों में हल्का कोहरा भी छाने लगा है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद है मौसम
सर्दी का आगमन होने से फसलों को भी इसका फायदा होगा। सरसों की फसल की बिजाई हो चुकी है और गेहूं की बिजाई भी लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में रात को कम हुए पारे व सुबह हल्की धुंध के चलते दोनों ही फसलों के लिए यह मौसम काफी अच्छा है, जिससे किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

मौसम सात दिसंबर तक साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है, परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। ठंडी हवाएं पहाड़ों की तरफ चलने से अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आठ दिसंबर को आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव भी संभावित है।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed