फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM workers oppose termination of service of ANM, demand for reinstatement

Fatehabad News: एएनएम की सेवा समाप्ति का एनएचएम कर्मियों ने किया विरोध, बहाली की मांग

Tue, 23 May 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
NHM workers oppose termination of service of ANM, demand for reinstatement
नागरिक अस्पताल में एएनएम की सेवाएं समाप्त करने का विरोध करते एनएचएम कर्मचारी। 
फतेहाबाद। सिविल सर्जन द्वारा महिला एएनएम तमन्ना की सेवाएं समाप्त करने के निर्णय की एनएचएम कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। एनएचएम कर्मचारियों ने मांग की है कि एएनएम की सेवाएं तुरंत बहाल की जाए और अन्य सुविधाओं में भी सुधार किया जाए अन्यथा एनएचम कर्मचारी आंदोलन शुरू करने जैसा कदम उठाने का मजबूर होंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की बैठक सोमवार को नागरिक अस्पताल में हुई। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के दौरान एईएफआई के दिशा निर्देशों का पालन होना चाहिए जैसे कि टीकाकरण के समय मेडिकल ऑफिसर व एंबुलेंस मौजूद रहनी चाहिए ताकि टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाएं होने की स्थिति में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर द्वारा उचित निर्णय लिया जा सके और अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी जांच कमेटी द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी तमन्ना के साथ अन्याय किया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। यदि विभाग द्वारा एएनएम तमन्ना की सेवाएं जल्द बहाल नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी यूनियन के विपिन शर्मा, पुष्कर दहिया, डॉ. विष्णु मित्तल, खेताराम, डॉ. इंद्र कुमार, ईश्वर कुमार, सुरेंद्र कुमार, सतबीर सिंह, सुरेश कुमार, अमनदीप, शिव कुमार, अनीता रानी, भतेरी देवी, संतरा देवी, रेणु बाला सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed