{"_id":"66a14bd477abd544c90e0334","slug":"nhm-employees-went-on-two-hour-pan-down-strike-permanent-workers-took-command-of-the-labor-room-ambulance-available-only-in-emergency-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119899-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों ने दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल, स्थायी कर्मियों ने संभाली लेबर रूम की कमान, इमरजेंसी में ही मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों ने दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल, स्थायी कर्मियों ने संभाली लेबर रूम की कमान, इमरजेंसी में ही मिली एंबुलेंस
Thu, 25 Jul 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी
फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पैन डाउन हड़ताल की। हड़ताल के कारण अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हुआ। लेबर रूम और नर्सरी को स्थायी नर्सिंग स्टाफ ने संभाला तो एंबुलेंस सेवाएं एचकेआरएन के तहत तैनात चालकों के हवाले रही। इमरजेंसी में ही एंबुलेंस सेवा दी गई।
सीएचसी से लेकर पीएचसी तक टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा मनोरोग विभाग, सिविल सर्जन कार्यालय में भी कामकाज दो घंटे तक प्रभावित रहा। इसको लेकर मरीजों को परेशानी हुई। जिले में एनएचएम के तहत करीब 500 कर्मचारी तैनात हैं। हड़ताल को लेकर कर्मचारी नागरिक अस्पताल में इकट्ठे हुए और प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर किए गए प्रदर्शन में काफी संख्या में एनएचएम कर्मचारी शामिल हुए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि अब मिशन निदेशक के साथ हुई बातचीत में कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
-- -- -- -
24 से शुरू करनी थी अनिश्चितकालीन हड़ताल
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एनएचएम कर्मचारियों के सांझा मोर्चा की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्थ के साथ उनके कार्यालय में हुई थी। बैठक में एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगो के बारे में विस्तार से मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया था परंतु बैठक में कोई भी निर्णय नहीं हो पाया था। इसके चलते सांझा मोर्चा ने 24 जुलाई को दो घंटे पैन डाउन हड़ताल का एलान किया था। उन्होंने बताया कि इसके साथ 25 जुलाई को मिशन निदेशक एनएचएम के द्वारा बैठक बुलाई गई है जिसमें एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकलता है तो सांझा मोर्चा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के द्वारा तुरंत हड़ताल का फैसला लिया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सातवां वेतनमान दिया जाए। कैशलेस मेडिकल, ईएल, एचआरए की एवज में नियमानुसार क्वार्टर अलॉट किए जाए। हड़ताल का कटा हुआ वेतन दिया जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाए।