फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM employees' strike ends as soon as code of conduct is imposed

Fatehabad News: आचार संहिता लगते ही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Sat, 17 Aug 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike ends as soon as code of conduct is imposed
फतेहाबाद में रक्तदान करते हुए एनएचएम कर्मचारी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों ने चुनाव आचार संहिता लगते ही दोपहर तीन बजे हड़ताल खत्म कर दी। करीब 22 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारी शुक्रवार शाम काम पर लौट आए। रोजाना करीब 93 फीसदी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होकर धरना दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ तीन बैठक होने बावजूद वार्ता सफल नहीं हो सकी। इस कारण टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा समेत कई काम रोजाना प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक कर्मचारियों का धरना जारी रहा। नागरिक अस्पताल के बाहर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 41 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


मांग पूरी हुए बिना पहली बार खत्म हुई हड़ताल
कर्मचारियों ने 22 दिनों तक बेमियादी हड़ताल की। जिले के कुल 430 में से 374 कर्मचारी हड़ताल पर रहे लेकिन कर्मचारियों को पहली बार मांग पूरी हुए बिना हड़ताल खत्म करनी पड़ी। एनएचएम कर्मचारी सरकार से नीति बनाकर नियमितीकरण और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉन्ड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत ड्रेस कोड वाले कर्मचारियों को वर्दी भत्ता और धुलाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयाविधि में बढ़ी हुई सीएल, ईएल और सीसीएल प्रदान की जाए। नियमित कर्मियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आचार संहिता लगने के कारण हड़ताल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। - विपिन शर्मा, नेता, एनएचएम कर्मचारी मोर्चा।
-
हड़ताल पर गए कर्मचारी ड्यूटी पर लौट कर ज्वाइनिंग के लिए आ रहे हैं। इन्हें ड्यूटी ज्वाइन करवाई जा रही है। - डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed