फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM employees strike continues, vaccination getting affected

Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, टीकाकरण हो रहा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
NHM employees strike continues, vaccination getting affected
फतेहाबाद। जिले के स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग पदों पर कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इससे एंबुलेंस, एक्स-रे और टीकाकरण का काम सबसे अधिक प्रभावित रहा है। जिले की 28 सरकारी एंबुलेंस में से सिर्फ 15 का ही संचालन किया जा सका। जो एंबुलेंस चलाई गई, उन पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत चालकों ने ड्यूटी दी। एंबुलेंस का कंट्रोल रूम भी फिलहाल एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारी ही संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में रोजाना औसतन 100 कॉल आती हैं। अलग-अलग रूटों पर नजदीकी स्वास्थ्य सेंटर में लगाई गई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाती है। मगर हड़ताल के चलते एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चार एंबुलेंस हैं, जिनमें से मात्र एक ही एंबुलेंस का संचालन हो सका है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी
वहीं, एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल के सामने धरना लगाकर बैठे रहे। एनएचएम कर्मचारियों के संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें छोटी हैं। सरकार चाहे तो इन्हें तुरंत पूरा कर सकती है। उनकी सरकार से मांग है कि एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। जब तक वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को सरकार से पूरा नहीं करवा लेते, तब तक धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा। हड़ताल भी इसी प्रकार से जारी रखेंगे। फार्मासिस्ट एसोसिएशन से प्रधान कृष्ण कुमार और पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed