फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NHM employees returned to work after 22 days

Fatehabad News: एनएचएम के कर्मचारी 22 दिनों के बाद लौटे काम पर

Sat, 17 Aug 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
NHM employees returned to work after 22 days
फतेहाबाद। जिले के 430 एनएचएम कर्मचारी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर शनिवार को काम पर लौट आए हैं। उनके धरना स्थगित करने से नागरिक अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ठप व्यवस्था सुचारू हो गई। शनिवार को टीकाकरण से लेकर एंबुलेंस संचालन तक सभी कार्य सामान्य हो गए।
विज्ञापन

एनएचएम के करीब 93 फीसदी कर्मचारी नियमितीकरण के लिए 22 दिनों से हड़ताल कर रहे थे। इस दौरान वह नागरिक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे थे। हड़ताल के दौरान विभागीय कामकाज प्रभावित होने के कारण लोग परेशान रहे। अब हड़ताल खत्म होने के बाद जिले में टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा और प्रसव कक्ष समेत कई प्रकार की सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के बाद काम पर लौटे एनएचएम कर्मचारियों में शामिल नर्सिंग ऑफिसर, एमसी वर्कर, स्लीपर कम अटेंडेंट, एंबुलेंस चालक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपना काम संभाला। इस कारण पिछले 22 दिनों से रुके काम दोबारा शुरू हो गए हैं। नागरिक अस्पताल में 15 नर्सिंग ऑफिसर, 2 एमसी वर्कर, 2 स्लीपर कम अटेंडेंट, 15 चालक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर एनएचएम के तहत कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed