फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Newly selected ALM and SA will undergo medical in civil hospital today also

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में नवचयनित एएलएम और एसए का आज भी होगा मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Newly selected ALM and SA will undergo medical in civil hospital today also
फतेहाबाद। विद्युत निगम में नवचयनित सहायक लाइनमैन और एसए यानि शिफ्ट अटेंडेंट मेडिकल करवाने के लिए शनिवार को भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में सुबह से ही कर्मचारियों की लाइन लगनी शुरू हो गई। ओपीडी के बाहर कर्मचारियों की लाइन लगी रही। सुबह पहुंचे कर्मचारियों का दोपहर तक नंबर नहीं दिया और परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने रविवार को भी मेडिकल के लिए ओपीडी खुली रखने का फैसला लिया है। अस्पताल में रविवार को भी कर्मचारियों के मेडिकल होंगे। कर्मचारियों को मेडिकल करवाने के बाद मुख्यालय में रिपोर्ट करना है। इसके बाद कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट होंगे। बताया जा रहा है कि जिले में से भी काफी संख्या में कर्मचारियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक नहीं आया नंबर
मेडिकल करवाने के लिए आने वाले नवचयनित कर्मचारियों को पहले ओपीडी काउंटर, फिर टेस्ट, ईसीजी, एक्सरे, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, फिजिशियन के कक्ष के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रक्रिया लंबी होनी के कारण दोपहर तीन बजे तक भी कर्मचारियों के मेडिकल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार रविवार को भी मेडिकल के लिए काउंटर खुला रहेगा। मेडिकल के लिए घबराने की जरूरत नहीं है।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed