Hindi News
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Newly appointed DC Narhari Singh Bangar takes over, meeting with administrative officials
{"_id":"5ec566528ebc3e908a717fbd","slug":"newly-appointed-dc-narhari-singh-bangar-takes-over-meeting-with-administrative-officials-fatehabad-news-rtk5558419111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने संभाला पदभार, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने संभाला पदभार, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
जिला के नवनियुक्त डीसी नरहरि सिंह बांगड़ ने बुधवार को फतेहाबाद में कार्यभार संभाल लिया है। नरहरि सिंह बांगड़ 2011 बैच के आईएएस है। इससे पूर्व वे एडिशनल कमिशनर हरियाणा भवन दिल्ली, मैनेजिंग डायरेक्टर एचएसआईआईडीसी, जिला झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त व प्रदेश के अनेक उप मंडलों पर एसडीएम व अन्य विभिन्न पदों पर अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान नरहरि सिंह बांगड़ ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उन्होंने 20 मई से जिला फतेहाबाद में उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। अधूरे पड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरहरि सिंह बांगड़ ने जिला में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। नव नियुक्त उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद शहर देश के इतिहास में अपना एक अलग स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि वे शहर व गांवों की तरक्की के लिए हमेशा अग्रसर है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी अजय चोपड़ा, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, नवीन कुमार, सीटीएम अनुभव मेहता, सीएमओ डॉ मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।