फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Newly appointed Chairperson Anu Sarbata took oath of office

Fatehabad News: नवनियुक्त चेयरपर्सन अनु सरबटा ने ली पद की शपथ

Wed, 18 Feb 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed Chairperson Anu Sarbata took oath of office
भट्टूकलां पंचायत समिति चेयरपर्सन अनु सरबटा को शपथ दिलाते एसडीएम राजेश कुमार। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। नव नियुक्त पंचायत समिति भट्टू कलां चेयरपर्सन अनु सरबटा को बुधवार को पद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीपीओ अनूप सिंह ने की। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुड़ाराम भी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक डेढ़ वर्ष से जो विकास की गति रुकी हुई थी उसे अब पंचायत समिति चेयरपर्सन अनु के कार्यकाल में गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति को विकास कार्य में सरकार की तरफ से कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी। जो पंचायत समिति सदस्य विकास के लिए कहेंगे उनके कार्य तेजी से करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित डीडीपीओ अनूप सिंह व एसडीएम राजेश कुमार से कहा कि वे जल्द ही पंचायत समिति की बैठक निर्धारित करें, ताकि पंचायत समिति के विकास कार्यों के लिए ग्रांट आवंटित की जा सके। इस बैठक में जो भी सार्वजनिक कार्य के प्रस्ताव होंगे उन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसईपीओ कृष्ण कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेन्द्र सरबटा, सरपंच बलजीत झाझडिय़ा, राज माचरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed