{"_id":"6554ee5e70641676a9042114","slug":"new-street-lights-installed-in-the-city-two-days-before-diwali-broke-down-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8402-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में दिवाली से दो दिन पहले लगाई नई स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में दिवाली से दो दिन पहले लगाई नई स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब
विज्ञापन
रतिया में वायरल वीडियो में बंद पड़ी हुई स्ट्रीट लाइट
रतिया। नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा दिवाली से दो दिन पूर्व शहर में लगाई गई नई स्ट्रीट लाइट दीपावली के अगले दिन ही खराब हो जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रतिनिधि करनैल सिंह ने खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को फिर से ठीक करवा दिया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर खराब लाइट की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी आशंका जाहिर की।
रतिया नगर पालिका द्वारा दीपावली त्योहार को लेकर कुछ दिन पहले ही ठेकेदार के माध्यम से शहर की स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई थी और कुछ जगह नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गई जिसमें लोगों ने बताया कि रतिया नगर पालिका द्वारा दो दिन पूर्व भी घटिया स्तर की स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रतिनिधि करनैल सिंह हरकत में आ गए और नगर पालिका अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने खराब हुई स्ट्रीट लाइट को फिर से ठीक करवा दिया। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जो कि कुछ ही दिन में खराब हो गई है जबकि इसकी क्वालिटी कम से कम 3 साल की होती है। वहीं नगर पालिका सचिव पंकज जून का कहना है कि इस मामले को लेकर जांच करवाई जाएगी की स्ट्रीट लाइट इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई।