फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New street lights broken on Bighad Road

Fatehabad News: बीघड़ रोड पर नई स्ट्रीट लाइटें खराब

Sat, 28 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
New street lights broken on Bighad Road
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद हाेने से छाया अंधेरा। 
फतेहाबाद। शहर के पॉश इलाके वाली कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। पिछले तीन महीने पहले ही बीघड़ रोड से मिनी बाईपास तक सोडियम लाइटों को उतारकर नई एलईडी लाइट लगाई थी, लेकिन ये स्ट्रीट लाइटें वह पिछले 15 दिनों से बीघड़ रोड से लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला तक बंद हैं। इस कारण कॉलोनीवासी और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

काफी समय पहले इस रोड पर सोडियम लाइटें लगी थी, अगर उन खराब लाइटों को ठीक करवाने में महीनों लग जाते थे। इस कारण सरकार की ओर से इन पुरानी लाइटों को बदलने के लिए नई एलईडी लाइट लगाई गई थी, लेकिन इनमें से कई लाइटें तीन महीनों से ही बंद पड़ी है। खराब लाइटों को नगर परिषद की ओर से नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन

कुल 15 लाइटें खराब
शहर के बीघड़ रोड से लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला तक पिछले 15 दिनों से नई 15 एलईडी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। स्थानीय दुकानदारों ने इन्हें ठीक करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बावजूद स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया गया। दुकानदार लवली कुमार, प्रमोद, निहाल सिंह, गुरदेव सिंह आदि ने बताया कि 15 दिनों से अंधेरा हाेने के कारण वहां से पैदल चलना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed