फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   new seven storey civil hospital will be built in Tohana of Fatehabad

Fatehabad: टोहाना में बनेगा सात मंजिला नया सिविल अस्पताल, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया भूमि पूजन

Sat, 09 Dec 2023 10:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

टोहाना उपमंडल के ही गांव रसूलपुर में फतेहाबाद का मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। इसके लिए जमीन ट्रांसफर हो चुकी है और पिछले दिनों ही 900 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
new seven storey civil hospital will be built in Tohana of Fatehabad
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से टोहाना में 130 करोड़ रुपये से बनने वाले सात मंजिला नए नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। शनिवार को विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने उपमंडल स्तरीय नए अस्पताल के शिलान्यास समारोह एवं भूमि पूजन में भाग लिया। इस दौरान हवन किया गया, जिसमें गणमान्य लोगों के साथ पंचायत मंत्री ने आहुति डाली और नए अस्पताल के भवन की नींव रखी।

विज्ञापन


पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नए नागरिक अस्पताल के बनने से टोहाना उपमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े स्तर पर सुधार होगा। अब नागरिक अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जगह की कमी नहीं होगी। नए सात मंजिला भवन में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बबली ने कहा कि इस समय टोहाना में नए चिकित्सक, रेडियोग्राफर भर्ती किए गए हैं, इससे स्वास्थ्य सेवा में सुधार हुआ है। आने वाले समय में टोहाना में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के लिए भी लग चुका है 900 करोड़ रुपये का टेंडर

टोहाना उपमंडल के ही गांव रसूलपुर में जिले का मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। इसके लिए जमीन ट्रांसफर हो चुकी है और पिछले दिनों ही 900 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तेजी से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद टोहाना ही नहीं बल्कि फतेहाबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर सुधार होगा और लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed