{"_id":"61b7983e4223c97faf4648fc","slug":"new-school-building-made-of-50-lakhs-430-students-studying-in-kandam-building-due-to-lack-of-water-connection-fatehabad-news-hsr619327372","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की नई स्कूल बिल्डिंग बना दी, पानी कनेक्शन देने में विभागों की खींचतान, 9 मरले की बिल्डिंग में पढ़ने को बच्चे पढ़ने को मजब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की नई स्कूल बिल्डिंग बना दी, पानी कनेक्शन देने में विभागों की खींचतान, 9 मरले की बिल्डिंग में पढ़ने को बच्चे पढ़ने को मजब
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में दो एकड़ भूमि पर नया प्राइमरी स्कूल बनकर तैयार हो चुका है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में आपसी तालमेल नहीं होने से 430 विद्यार्थी कंडम बिल्डिंग में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल की नई बिल्डिंग बने तीन माह हो चुके हैं, लेकिन आज तक वहां पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग खुद सबमर्सिबल लगवाकर स्कूल को शिफ्ट नहीं करवा पाया और जनस्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पानी कनेक्शन देने के लिए जगह मांग रहा है लेकिन शिक्षा विभाग जगह देने के लिए तैयार नहीं है। दो सरकारी विभागों की खींचतान के कारण कक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक के 430 विद्यार्थी ठंड में दो कमरों में और बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल इंचार्ज से लेकर स्टाफ तक पहले स्कूल की बिल्डिंग बनवाने के लिए अफसरों के चक्कर काटते रहे और अब पानी कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं।
पहले छत के प्लास्टर का विवाद था, अब पानी का
स्वामी नगर का प्राइमरी स्कूल 9 मरले में चल रहा है। स्कूल की बिल्डिंग कंडम होने के कारण करीब 10 साल पहले ग्राम पंचायत मताना ने दो एकड़ जमीन दी थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने स्कूल की बिल्डिंग बनाने को लेकर पेंच फंसाए रखा। स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के बाद विवाद शुरू हो गया और इसके बाद शिक्षा विभाग ने पिछले साल नई बिल्डिंग का काम शुरू किया। करीब 50 लाख से दो एकड़ में स्कूल की बिल्डिंग बना दी, लेकिन अब पानी कनेक्शन पर पेंच फंसा हुआ है।
जनस्वास्थ्य विभाग चाहता है स्कूल में बूस्टिंग स्टेशन बने
स्कूल ने पानी कनेक्शन के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा, जिसमें अधिकारियों ने कहा कि स्कूल में बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा, यहां से कॉलोनी में पानी सप्लाई की जा सकेगी। इसके लिए स्कूल में जगह देनी होगी, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी बूस्टिंग स्टेशन के लिए जगह देने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में स्कूल अपग्रेड होता है तो जगह कम रहेगी।
विज्ञापन
स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन पानी कनेक्शन न होने के कारण दिक्कत हो रही है। इस कारण स्कूल शिफ्ट नहीं किया गया है। पानी कनेक्शन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - सुभाष परिहार, इंचार्ज, राजकीय प्राथमिक स्कूल, स्वामी नगर
स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। पानी कनेक्शन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग जगह मांग रहा है, स्कूल में पहले ही जगह सीमित है, अगर उन्हें बूस्टिंग स्टेशन के लिए दी जाती है तो दिक्कत हो सकती है। पानी कनेक्शन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। - वेद सिंह दहिया, डीपीसी, शिक्षा विभाग
स्कूल बिल्डिंग को लेकर डीपीसी ही कुछ बता सकते हैं। इस बारे में उन्हें ही जानकारी है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। -अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
ये मामला अभी तक मेरे पास नहीं आया है। एसडीओ के पास फाइल आई होगी। एसडीओ से पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग