फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New diversion in case of drowning in canal, case turned into murder

ननहर में डूबने के मामले में नया मोड़, हत्या में तब्दील हुआ केस

Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
New diversion in case of drowning in canal, case turned into murder
गांव सनियाना के पास 13 फरवरी 2021 को एक किशोर भाखड़ा की सिद्धमुख ब्रांच नहर में बह गया था। तब कहा गया था कि वह पांव फिसलने के कारण नहर में बह गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्र की मां बिमला देवी ने शिकायत देकर उसे डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। डीएसपी द्वारा जांच किए जाने के बाद पुलिस ने अब तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें सोनीपत के सिंगाना निवासी जीवन सिंह व उसके पिता जयपाल सिंह तथा जिला कैथल के देवरा गांव निवासी कृष्ण कुमार नामजद हुए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में सनियाना निवासी बाबूराम पुत्र झंडू राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके भतीजे कुलदीप के घर करीब एक महीना पहले लड़का पैदा हुआ था, जिसकी खुशी में 14 फरवरी की शाम को कुआं पूजन कार्यक्रम था। उपरोक्त कार्यक्रम में रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार की सुबह उसके भांजे 16 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र अनमोल पुत्र रामशरण निवासी गांव नूरवाला जिला पानीपत व जीवन सिंह व जयपाल निवासी सिंगाना तथा कृष्ण कुमार निवासी देवरा जिला कैथल, घर से सुबह फ्रेश होने के लिए खेतों में गए थे। अनमोल फ्रेश होने के बाद पानी की बोतल नहर से भरने लगा तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नहर के पानी में डूब गया। छात्र को बचाने के लिए जयपाल ने भी भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी। मगर काफी ढूंढने के बावजूद भी अनमोल का कोई सुराग नहीं लगा था। 19 फरवरी को छात्र अनमोल का शव खैरी हेड के पास भाखड़ा नहर में मिल गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान मृतक के मामा ने बताया था कि इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। यह हादसा इत्तफाक से हुआ है। इसलिए तब किसी पर कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

मृतक की मां ने लगाया हत्या का आरोप
अब जिला पानीपत के गांव नूरवाला निवासी एवं मृतक छात्र अनमोल की मां बिमला देवी ने तीन लोगों पर अनमोल को भाखड़ा नहर में डुबोकर मारने का आरोप लगाया हैै। बिमला देवी ने बताया कि आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। उनकी उसके बेटे के साथ पहले से अनबन थी। इसलिए घटना के दिन वे उसे बहला फुसला कर नहर पर ले गए थे और वहां पर नहर में धक्का देकर मार डाला। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है, इसलिए हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी है : थाना प्रभारी
थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि मृतक की माता की शिकायत पर तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed