फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New colony will be ready on 15 acres in Sector 9, 9 meter wide roads, water-sewerage facilities will be available

Fatehabad News: सेक्टर 9 में 15 एकड़ में नई कॉलोनी होगी तैयार, मिलेंगी 9 मीटर चौड़ी सड़कें, पानी-सीवरेज की सुविधा

Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
New colony will be ready on 15 acres in Sector 9, 9 meter wide roads, water-sewerage facilities will be available
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर 9 जहां पर कॉलोनी काटी जानी हैसंवाद - फोटो : 1
फतेहाबाद। शहर के एचएसवीपी सेक्टर 9 में 15 एकड़ में जल्द ही नई कॉलोनी स्थापित होने जा रही है। ये कॉलोनी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत विकसित होनी है। इस कॉलोनी में सुविधाएं देकर विकसित किया जाएगा। यहां पर करीब 1241 प्लॉट काटे गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दिए जाने प्लॉट में एचएसवीपी की तरफ से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके के लिए 5 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी ने सुविधाएं देने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से यहां पर 9 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा यहां पर सीवरेज लाइन, पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बारिश के पानी के निकासी के लिए भी बरसाती नाला बनाया जाएगा। इन सब पर करीब 5.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यहां पर पार्क भी स्थापित होगा। इसके अलावा यहां के लोगों को कम्युनिटी हॉल, स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आवेदन किए लेकिन पसंद नहीं आए एक मरले के प्लॉट

हरियाणा शहरी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पिछले साल 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों से आवेदन मांगे गए थे। यहां पर 1241 प्लॉट के लिए 887 लोगों ने आवेदन किए। इसके बाद 10 हजार रुपये जमा करवाकर बुकिंग करवाने के लिए कहा गया। लेकिन मात्र 197 लोगों ने ही 10 हजार रुपये देकर प्लॉट बुक करवाए। जून माह में ड्रॉ निकाला गया तो 197 लोगों के नाम प्लॉट अलॉट हुए। इन्हें एक लाख रुपये जमा करवाने हैं। फिलहाल 1044 प्लॉट लेने वाला कोई नहीं है। वजह ये है कि प्लॉट का साइज मात्र 30 है।


- मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सेक्टर 9 में कॉलोनी स्थापित की जाएगी। यहां पर सड़कें, पानी, सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। करीब 5.86 करोड़ की राशि खर्च होगी।

- प्रवीन कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed