{"_id":"6197e6f69618ca70617e55ca","slug":"new-case-of-dengue-has-become-zero-on-paper-there-is-no-reduction-in-opd-of-fever-in-private-hospitals-fatehabad-news-hsr617311118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कागजों में शून्य हुआ नया केस, निजी अस्पतालों में बुखार की ओपीडी में कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कागजों में शून्य हुआ नया केस, निजी अस्पतालों में बुखार की ओपीडी में कमी नहीं
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करती हुई टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को डेंगू को लेकर राहत बताई है। जारी हुए बुलेटिन में डेंगू का नया केस नहीं मिला है, रिपोर्ट के मुताबिक 623 घरों में सर्वे किया गया तो एक ही घर में लारवा मिला है। जबकि जमीनी हकीकत ये है कि डेंगू के मरीज कम नहीं हुए हैं, निजी अस्पतालों में बुखार की ओपीडी रोजाना से 100 से ज्यादा हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को जिले में डेंगू के नए मरीज मिलने का आंकड़ा 12 था जो कि शुक्रवार को एक दम से शून्य हो गया। शुक्रवार को डेंगू के 46 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 3750 सैंपल लिए जा चुके है, इसमें 968 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में डेंगू के 13 मरीज अभी भी अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 968 में से 189 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। अभी फिलहाल 13 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
5371 घरों में मिल चुका है लारवा
जिले में अब तक रिकॉर्ड 5371 घरों में लारवा मिल चुका है, लारवा मिलने पर घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की टीमों ने 4.37 लाख घरों का सर्वे किया। इसमें से 5371 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू का शुक्रवार को नया केस नहीं मिला है, लेकिन अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इसके अलावा अगर डेंगू के लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन