फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New bus stand inaugurated after 20 months

20 माह बाद हुआ नए बस स्टैंड का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
New bus stand inaugurated after 20 months
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से सिरसा के लिए बस रवाना करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हिसार रोड पर सेक्टर-5 में दिसंबर 2020 में बनकर तैयार हुए प्रदेश के सबसे अति आधुनिक बस स्टैंड का एक साल, आठ माह व पांच दिन बाद आखिरकार उद्घाटन हो ही गया। शहर की बड़ी परियोजनाओं में शामिल बस स्टैंड का लंबे समय से उद्घाटन का इंतजार था। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड का उद्घाटन तो हो गया है और औपचारिकता के तौर पर यहां पर बसों का आवागमन भी शुरू हो गया है, लेकिन पहले दिन बस स्टैंड पर इक्का दुक्का सवारियां ही नजर आईं। वहीं बस रुकने के लिए बनाए गए 12 बूथों पर अभी तक रूटों से संबंधित प्लेट नहीं लगाई गई हैं। साथ ही अभी तक यहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने के लिए फर्नीचर भी नहीं आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बस स्टैंड के पूर्ण रूप से संचालन के लिए अभी कम से कम 15 दिनों का समय लगेगा। इस दौरान पुराने से बस स्टैंड से ही बसों का संचालन होता रहेगा। पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड के लिए छह सिटी बस चलाई जाएंगी। इनमें तीन बसें दरियापुर से धांगड़ व धांगड़ से दरियापुर तक चलेंगी। संवाद
विज्ञापन

पहले दिन फतेहाबाद से सिरसा के लिए चली बस
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद फतेहाबाद से सिरसा के लिए पहली बस ढोल नगाड़ों के साथ रवाना की गई। इस बस में 10 सवारियां भी बैठी थी और इसके बाद यह बस पुराना बस स्टैंड से सवारियां लेकर सिरसा के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2016 में सीएम मनोहरलाल ने की थी घोषणा
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड को बनाने की घोषणा सीएम मनोहरलाल ने फतेहाबाद में 15 दिसंबर 2016 को आयोजित एक रैली में की थी। आठ एकड़ जमीन पर बने इस बस स्टैंड पर 20 करोड़ आठ लाख 83 हजार रुपये की लागत आई है। चार मंजिला यह इमारत प्रदेेश के अति आधुनिक व बड़े बस स्टैंड में शुमार है।
दो साल में बनना था, तीन साल लगे
बस स्टैंड का निर्माण कार्य 17 अप्रैल 2017 को आरंभ हुआ था और इस बस स्टैंड की बिल्डिंग 16 जनवरी 2019 को बनकर तैयार हो जानी चाहिए थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया और इसका निर्माण दिसंबर 2020 में जाकर पूरा हुआ। इसके बाद भी यहां पर सीवरेज व पानी की व्यवस्था नहीं थी। मार्च 2022 में जाकर यहां पर सीवरेज व पानी की व्यवस्था की गई।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस स्टैंड
यह बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर पर रोडवेज के कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यालय, रेस्टोरेंट, एटीएम व दुकानें तथा दूसरी व तीसरी मंजिल को सैलून व व्यवसायिक कार्यों के लिए किराए पर दिया जाएगा।

कब-कब क्या हुआ
मुख्यमंत्री ने कब की थी घोषणा : 15 दिसंबर 2016
निर्माण शुरू हुआ : 17 अप्रैल 2017
पूरा करने की अवधि : जनवरी 2019
काम पूरा हुआ : दिसंबर 2020
बनाने में आई लागत : 20 करोड़, आठ लाख, 83 हजार
उद्घाटन : 04 सितंबर 2022
कोट
नए बस स्टैंड का रविवार को उद्घाटन हो गया है। अब यहां से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी व्यवस्था बनाने के लिए 15 दिन और लगेंगे। इसके बाद पूर्ण रूप से बस स्टैंड की कार्यप्रणाली विधिवत रूप से आरंभ कर दी जाएगी। तब तक पुराने बस स्टैंड से भी बसों का संचालन चलता रहेगा।
-विनोद कुमार, टीएम, रोडवेज, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed