फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New bus base to be built on Hisar Road near Tohana Fourlane Bypass, fatehabad

टोहाना फोरलेन बाईपास के पास हिसार रोड पर बनेगा नया बस अड्डा

Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
New bus base to be built on Hisar Road near Tohana Fourlane Bypass, fatehabad
हिसार-रतिया रोड पर बस स्टैंड की जगह का भेजा गया प्रस्ताव। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। हिसार रोड से रतिया रोड को जोड़ने के लिए बनने वाले फोरलेन बाईपास के नजदीक हिसार रोड पर नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। रोडवेज फतेहाबाद के जीएम ने प्रपोजल बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जमीन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और संबधित जमीन के किसानों की ओर से भूमि बेचने के लिए भी आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

लगभग 20 दिन पूर्व रोडवेज विभाग के जीएम आरएस पूनिया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार प्रकाश चंद, लोक निर्माण विभाग एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने जगह का निरीक्षण कर लिया है। अधिकारियों की इस टीम ने हिसार रोड पर ही बस स्टैंड के लिए उपयुक्त जगह मानते हुए सहमति से रिपोर्ट तैयार की है। मुख्यमंत्री की टोहाना दौरे के दौरान बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा के अनुसार बस स्टैंड के लिए बाईपास पर बनना तय किया गया था, जिसके चलते बाईपास पर पड़ने वाले रतिया रोड, डांगरा रोड व हिसार रोड के प्रपोजल सामने आए थे। रोडवेज विभाग द्वारा तीनों जगहों पर सर्वे किया गया था, लेकिन बात सिरे नहीं लग पाई थी। सर्वे के बाद बाईपास पर बस स्टैंड के लिए सबसे बेहतरीन जगह हिसार रोड ही सामने आई और जिस पर जमीन को लेकर किसानों के बीच सहमति भी बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार किसान ई-भूमि पोर्टल पर बस स्टैंड के लिए जगह देने के लिए तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

6 एकड़ जमीन पर बनेगा बस स्टैंड
रोडवेज की ओर से हिसार रोड पर 6 एकड़ जमीन बस स्टैंड के लिए खरीद की जाएगी, जिसको लेकर विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बस स्टैंड शहर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर रेट से अधिक रुपये मांग रहे भूमि विक्रेता
रोडवेज विभाग की ओर से जगह को तय किया गया है उसमें अधिकतम कलेक्टर रेट पचास लाख रुपये हैं, लेकिन भूमि विक्रेता जगह से एक करोड़ से अधिक राशि की मांग कर रहे हैं। किसानों ने ई भूमि पोर्टल पर जमीन देकर इस रेट की मांग की गई है, क्योंकि जमीन बेचने वाले किसान कलेक्टर रेट को कम मान रहे हैं। विभाग की ओर से बस स्टैंड जमीन खरीद को लेकर प्रपोजल बनाकर प्रदेश स्तरीय कमेटी के पास भेज दिया गया है।
भारी वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
शहर के डांगरा रोड पर पुराना बस स्टैंड होने के चलते वाहनों का अधिक आवागमन होता था, जिसके चलते अनेक बार जाम की स्थिति बनी रहती थी। रोड व्यस्त होने के चलते मोटरसाइकिल चालकों के साथ अनेक बाद हादसे भी हो चुके थे। बस स्टेंड शहर में होने के चलते बसों को सवारी लेने के अनेक बार लिंक रोड पर जाना पड़ता था। बस स्टैंड हिसार रोड पर बनने के चलते हिसार व चंडीगढ़ की अधिकतर बसें सीधी जाने की बजाय बस स्टैंड पर होकर जाएगी। बस स्टैंड डांगरा रोड पर होने के चलते बसों को तंग रास्ते से जाने में परेशानी होती थी।
क्या कहते है तहसीलदार
इस बारे में तहसीलदार प्रकाश चंद्र ने बताया कि रोडवेज विभाग के अधिकारियों के साथ नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर बाईपास के नजदीक हिसार रोड पर सर्वे किया है। सर्वे के दौरान अधिकारियों ने बाईपास के लिए हिसार बाईपास रोड पर ही जगह सही मान रही है। उन्होंने बताया कि रोडवेज विभाग जमीन खरीदने का कार्य शुरू करेगा तो वे जगह की रजिस्ट्री व इंतकाल करके रोडवेज विभाग को सौंप देंगे।

वर्जन
बस स्टैंड के निर्माण को लेकर सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद हिसार बाईपास रोड पर ही बस स्टैंड की जगह तय की गई है। जमीन का प्रपोजल कमेटी के पास भेज दिया गया है। रेट तय होने के बाद जैसे ही बस स्टैंड के लिए जमीन खरीदने के आदेश होंगे और बजट तय होगा तो बस स्टैंड के लिए जमीन खरीद ली जाएगी। ई-भूमि पोर्टल पर जमीन के रेट कुछ ज्यादा मांगे जा रहे हैं जिस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
- आरएस पूनिया, जीएम, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed