{"_id":"62f14e902be0bd2af4328c81","slug":"nepalese-youth-killed-with-axe-body-found-in-diwan-fatehabad-news-hsr6387802180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से नेपाली युवक की हत्या, दीवान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से नेपाली युवक की हत्या, दीवान में मिला शव
विज्ञापन
शैलर से सीसीटीवी डीवीआर को ले जाती हुई सदर पुलिस।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां स्थित राइस शेलर के कार्यालय में खून से लथपथ 26 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक मूलरूप से नेपाल का निवासी था और बीते 6 अगस्त को शेलर ने काम पर रखा था। मृतक के कान के पीछे व शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने वारदात वाली जगह से एक कुल्हाड़ी बरामद की है। वहीं शेलर का रसोइया अशोक 7 अगस्त से फरार है। फिलहाल पुलिस शेलर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गई है।
जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर शेखां स्थित राइस शेलर में मालिक के कमरे से सोमवार सायं के समय बदबू आने लगी। जिसके बाद शेलर मालिक के बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो बेड के पास से बदबू आ रही थी। जब उसने बेड को खोलकर देखा तो चादर में लपेटा हुआ शव था तथा ऊपर किताबें रखी हुई थीं। सूचना पर सदर पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर जयभगवान के नेतृत्व में पहुंचकर जांच की। जिसके बाद डीएसपी शाकिर हुसैन भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर फतेहाबाद से डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच को आगे बढ़ाया।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि गांव जमालपुर शेखां स्थित शेलर के बेड से शव मिलने की सूचना आई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आगामी कार्रवाई के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
19 जुलाई को रखा था रसोइया दो दिन से फरार
जानकारी के अनुसार उक्त राइस मिल में 19 जुलाई को अशोक नामक रसोइये को काम पर रखा था तथा मृतक उसके पास 6 अगस्त को आया था। दोनों रात के समय इकट्ठे एक कमरे में ही रुके थे। अशोक कुमार 7 अगस्त को सुबह के समय शेलर से चला गया था, जिसके बाद से वह नहीं आया। पिछले कुछ दिनों से शेलर मालिक अपने किसी निजी काम से बाहर गया हुआ था जिसके चलते उनकी पत्नी व लड़का ही कार्य संभाल रहे थे। वारदात की जानकारी मिलने पर शेलर मालिक भी मौके पर पहुंच गए।