फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neither tenders were issued nor development work started, in a BJP release, councillors expressed gratitude to the district president

Fatehabad News: टेंडर लगे न विकास कार्य शुरू, बीजेपी की विज्ञप्ति में पार्षदों ने जिलाध्यक्ष का जता दिया आभार

Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Neither tenders were issued nor development work started, in a BJP release, councillors expressed gratitude to the district president
फतेहाबाद के भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्षद स्त्रोत बीजेपी कार्यालय
फतेहाबाद। शहर में विकास कार्य न होने पर पार्षद लगातार मुद्दा उठा रहे हैं। सोमवार को जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया से मिलने के लिए पहुंचे थे। दूसरी तरफ मंगलवार को भाजपा कार्यालय की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। उसमें कहा गया है कि वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाने पर पार्षदों ने जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का जताया आभार।
विज्ञापन


यही नहीं विज्ञप्ति में यह तक दावा किया है कि वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। इस विज्ञप्ति से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वजह यह है कि नगर परिषद में न तो अधिकारी हैं और न ही अभी तक एस्टीमेट तैयार हुए हैं। वहीं पार्षदों का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष से शिष्टाचार के नाते मिले थे, जब धरने पर बैठे तो उस समय जिलाध्यक्ष जोड़ा ने ही आश्वासन देकर इसे खत्म करवाया था।
विज्ञापन


-

दावा- वर्क ऑर्डर हुए जारी

बीजेपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि शहर के वार्डों में अधर में लटके विकास कार्य शुरू करवाने पर पार्षदों ने बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पार्षद सुरेन्द्र डींगवाल, पार्षद मोहनलाल नारंग, पार्षद सुखदेव सिंह, पार्षद हंसराज योगी, पार्षद सुभाष नायक, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, मनोनीत पार्षद जगदीश नायक, पार्षद मा. चन्द्रभान वधवा, पार्षद रमेश गिल्होत्रा व मनोज भ्याना मौजूद रहे। उनके प्रयासों से शहर के सभी वार्डें में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। वहीं कई कार्यों के टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

डीएमसी से मिलने के बाद शिष्टाचार के नाते भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले थे। जब धरने पर बैठे थे तो उन्होंने ही आश्वासन देकर खत्म करवाया था, उस बारे में आभार व्यक्त किया था लेकिन अभी तक एस्टीमेट प्रोसेस में हैं। इस बारे में डीएमसी के सामने भी समस्या रख चुके हैं।

-मोहनलाल नारंग, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed