फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neighboring family beat brother-in-law in enmity, case filed against 4

रंजिश में पड़ोसी परिवार ने देवर-भाभी को पीटा, 4 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Neighboring family beat brother-in-law in enmity, case filed against 4
फतेहाबाद। सीसीटीवी की दिशा बदलने को लेकर कहासुुुनी की रंजिश में गांव काजलहेड़ी में एक व्यक्ति और उसकी भाभी पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल देवर व उसकी भाभी को बड़ोपल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में घायल बलवंत सिंह की शिकायत पर उसके पड़ोसी अमरीक सिंह सहित 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में काजलहेड़ी निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में ढाणी में रहने वाले अमरीक सिंह ने अपने घर के पीछे सीसीटीवी लगा रखा है। इस सीसीटीवी की दिशा बदलने के लिए बलवंत सिंह ने कई बार अमरीक सिंह को कहा और इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी। पुलिस शिकायत में बलवंत सिंह ने बताया कि एक दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे वह और उसकी भाभी सोमवती अपनी ढाणी के आगे सड़क के पास खड़े थे। उसी समय अमरीक सिंह व उसकी पत्नी सुमन, मां राजबाला व संदीप व संदीप की पत्नी रोशनी अपने हाथों में डंडे लिए हुए सड़क पर आए और सीसीटीवी की दिशा बदलने के लिए टोकने पर रंजिश में हमला कर दिया। आरोप है कि डंडो से बलवंत सिंह और उसकी भाभी को पीटा गया। बाद में पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मौके से अमरीक सिंह जान से मारने धमकी देकर अपने साथ आए लोगों सहित फरार हो गया। इसके बाद घायल बलवंत सिंह व उसकी भाभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने अमरीक सिंह सहित उक्त चार लोगों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed