फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neha Verma is bringing light in the lives of disabled children by providing free education

Fatehabad News: निशुल्क शिक्षा देकर दिव्यांग बच्चों के जीवन में उजाला भर रहीं नेहा वर्मा

Sat, 08 Mar 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Neha Verma is bringing light in the lives of disabled children by providing free education
नेहा वर्मा दिव्यांग बेटियों के साथ खुशी मनाते हुए
टोहाना। शहर के शास्त्री नगर की निवासी नेहा वर्मा दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनके जीवन में उजाला भर रही हैं। नेहा दिव्यांग व जरूरतमंद बेटियों के उत्थान के लिए पांच साल से सेवा कार्य कर रही हैं। इस वजह से उन्हें अनेक मंचों पर सम्मानित भी किया गया। अपूर्वा फाउंडेशन नामक संस्था का गठन कर वे दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


पति व परिवार का मिलता है सहयोग

शास्त्री नहर की रहने वाली नेहा वर्मा के पति नीनू वर्मा ज्वेलर्स हैं तथा वह स्वर्गीय दर्शन लाल की पुत्रवधू हैं। नेहा के अनुसार उसने ऑटिज्म, एडीएचडी, मेंटल रिटार्डेशन एवं वोकेशनल एजुकेशन की है। नेहा वर्मा मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। जबलपुर व भोपाल में एक मदर टीचर के तौर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। नेहा के प्रयासों के चलते शहर के अनेक समाजसेवी गणमान्य अपना जन्मदिन व खुशी का पल दिव्यांग बच्चों के साथ आकर मनाते हैं ताकि बच्चों के चेहरे सदा खिलखिलाते रहें।
विज्ञापन


इसलिए शुरू किया है सेवा कार्य

नेहा वर्मा ने बताया कि उनके परिवार में एक विशेष बच्चा है जिसके चलते वे ऐसे माता-पिता के दुख-दर्द को समझ सकती हैं। नेहा को बचपन से ही ऐसे बच्चों के साथ लगाव रहा है। नेहा ने बताया कि अक्सर दिव्यांग बेटियां घर में ही कैद होकर रह जाती है और परिवार के सदस्य भी ऐसी बेटियों को भय के चलते स्कूलों में नहीं भेज पाते। इन सब पर विचार करने के बाद उसने अपूर्वा फाउंडेशन का गठन किया, ताकि दिव्यांग बेटियां सुरक्षित रहकर अपने उत्थान के लिए आगे बढ़ सके। वे गांव में जाकर भी बेटियों को शिक्षित करने का कार्य करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed