फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neeraj said to PM: How are you sir Modi replied I'm just like you excellent arrangements at sports festival

PM से बोले नीरज: सर जी कैसे हो, मोदी ने जवाब दिया... मैं तेरे जैसा ही हूं, खेल महोत्सव में तगड़ा इंतजाम था

Thu, 25 Dec 2025 06:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Dec 2025 06:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने नीरज से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की ओर से आयोजित कराए गए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी ली। नीरज ने प्रधानमंत्री को बताया कि महोत्सव में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
Neeraj said to PM: How are you sir Modi replied I'm just like you excellent arrangements at sports festival
पीएम से बात करते हुए नीरज। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को गांव समैन में सांसद खेल महोत्सव के समापन पर कहा कि यह आयोजन अब देश में एक जन आंदोलन बन चुका है। इसमें एक करोड़ से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर भागीदारी कर एक नया उत्साह दिखाया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने वीरवार को देशभर में आयोजित हुए सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल जीत या हार का माध्यम है, बल्कि यह खेल भावना, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे अच्छा साधन है। यह युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उन्हें देश के निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन


युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित करवाए गए सांसद खेल महोत्सव के लिए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को बधाई दी और कहा कि इस क्षेत्र में खेलों का बेहतरीन आयोजन किया गया है। उन्होंने देशभर में चले इस खेल महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुलां, एसडीएम आकाश शर्मा, सरपंच रणबीर गिल, रिंकू मान, सूबे सिंह समैन, विनीत काका सिंगला, जोरा समैण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल में कभी हार नहीं होती, इसमें जीत होती है या खिलाड़ी सीखता है...
प्रधानमंत्री ने नीरज से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की ओर से आयोजित कराए गए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी ली। नीरज ने प्रधानमंत्री को बताया कि महोत्सव में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बराला ने बड़ा तगड़ा आयोजन कर रखा था। वहां सारी सुविधाएं दी गईं। सभी खिलाड़ियों को इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेकर स्वाद सा आ गया। नीरज ने स्पष्ट किया कि वह अगले ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि किसी बात को दबाव की तरह न लें, बल्कि खेल को मस्ती और सीख के साथ जारी रखें। पीएम ने कहा कि खेल में कभी हार नहीं होती, इसमें जीत होती है या खिलाड़ी सीखता है।

टॉप-5 में रहा सिरसा लोकसभा क्षेत्र
देशभर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में सिरसा लोकसभा क्षेत्र टॉप-5 में रहा है। यहां राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के नेतृत्व में खेलों का आयोजन हुआ। पहले गांव, फिर विधानसभा और उसके बाद लोकसभा स्तर पर मुकाबले करवाए गए। करीब 45 हजार खिलाड़ियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया। वीरवार को समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने देश के सर्वश्रेष्ठ चार राज्यों के खिलाड़ियों से संवाद किया। इसमें से हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी नीरज बॉक्सर भी शामिल हैं।


इंडोर हाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि लगभग 120 दिन तक 30 स्टेडियम में प्रतियोगिताएं हुईं। महोत्सव के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित किया है। इससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गांव समैन में कबड्डी के इंडोर हाल निर्माण के लिए बराला ने 21 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed