फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NDRF team visited flood prone areas in Ratia

Fatehabad News: एनडीआरएफ टीम ने रतिया में बाढ़ आशंकित क्षेत्रों का किया दौरा

Sat, 11 Jan 2025 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 01:57 PM IST
विज्ञापन
NDRF team visited flood prone areas in Ratia
रतिया में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करती एनडीआरएफ बठिंडा की टीम । स्रोत : सूचना विभाग
रतिया। एनडीआरएफ टीम के सदस्य एसडीएम जगदीश चंद्र से मिले और जिलाभर में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव व लोगों की जागरूकता के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने एसडीएम से पिछले वर्ष आई बाढ़ बारे जानकारी हासिल की। इसके उपरांत टीम ने बाढ़ आशंकित क्षेत्रों का दौरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ -7, बठिंडा टीम के निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने एसडीएम जगदीश चंद्र को बताया कि एनडीआरएफ द्वारा जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जिला के प्राकृतिक आपदा आशंकित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम द्वारा गोरखपुर न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया है। टीम ने प्लांट में स्थापित किए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों व मानदंडों की जानकारी ली है। इसके साथ-साथ जिलाभर में बड़ी नहरों का भी जायजा लिया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि ओवर फ्लो होने से कितने क्षेत्र में बाढ़ या जलभराव की स्थिति बन सकती है, ताकि ऐसी आपदा आने पर बचाव कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल सुरक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को भी आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को जहां एक तरफ ये बताया जा रहा है कि प्राकृतिक आपदा आने पर वे किस प्रकार अपना बचाव कर सकते हैं वहीं दूसरी तरफ ये भी जानकारी दी जा रही है कि आपदा के समय घबराना नहीं चाहिए। विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है कि वे आपदा से बचाव के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ वहां पर फंसे छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की मदद करें।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed