फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NCERT will examine the students of 75 government and 62 private schools.

75 सरकारी और 62 निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की एनसीईआरटी जांचेगी द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
NCERT will examine the students of 75 government and 62 private schools.
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एनसीईआरटी विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए सर्वेक्षण करवाने जा रहा है। 12 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद) ने जिले के 139 स्कूलों का चयन किया है। इन 139 स्कूलों में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसमें जिले के 62 निजी, 75 सरकारी तथा एक जवाहर नवोदय और एक केंद्रीय विद्यालय शामिल है। ये सर्वेक्षण चार सालों बाद होता है तो और 2020 में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो पाया, इसलिए अब 2021 में ये सर्वेक्षण होने जा रहा है। अहम बात यह है कि कक्षा तीसरी और पांचवीं के विद्यार्थियों को चार-चार विषयों तथा कक्षा आठवीं चार और दसवीं के पांच विषयों में से विद्यार्थियों को दो-दो विषयों की परीक्षा देनी होगी। संवाद
विज्ञापन

इन स्कूलों के विद्यार्थियों को सर्वे के लिए देनी होगी परीक्षा
सर्वे में शामिल होंगे स्कूल : 139
निजी स्कूल : 62
सरकारी स्कूल : 75
जवाहर नवोदय विद्यालय : 1
केंद्रीय विद्यालय : 1
विद्यार्थी यूं समझे कितने विषयों और नंबर की होगी परीक्षा
कक्षा दसवीं
विषय प्रश्न
हिंदी 35
गणित 35
सामाजिक विज्ञान 35
विज्ञान 35
इंग्लिश 35
नोट : 5 सेट में से विद्यार्थी को पेपर करने के लिए दो सेट दिए जाएंगे। 70 प्रश्न प्रति पेपर में होंगे और 120 मिनट मिलेंगे
कक्षा तीसरी
विषय प्रश्न
हिंदी 15
गणित 17
ईवीएस 15
नोट : विद्यार्थियों को सभी विषयों के पेपर करने होंगे। 47 प्रश्न दिए जाएंगे और 90 मिनट का समय मिलेगा।
कक्षा पांचवीं
विषय प्रश्न
हिंदी 15
गणित 20
ईवीएस 18
नोट : विद्यार्थियों को सभी विषयों के पेपर करने होंगे और 53 प्रश्न दिए जाएंगे। 90 मिनट का समय मिलेगा।
कक्षा आठवीं
विषय प्रश्न
हिंदी 30
गणित 30
सामाजिक विज्ञान 30
विज्ञान 30
नोट : विद्यार्थियों को चार में से दो विषयों के पेपर दिए जाएंगे। 60 प्रश्न दिए जाएंगे और 120 मिनट का समय मिलेगा।
तो... औपचारिकता मात्र था मॉक टेस्ट
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग दो बार मॉक टेस्ट ले चुका है। मॉक टेस्ट इसलिए लिया गया था ताकि विद्यार्थियों का स्तर पता चल सके और इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को पेपर के बारे में जानकारी मिल सके। लेकिन विद्यार्थी किस विषय में कमजोर है इस बारे में शिक्षकों जानकारी नहीं है। सर्वे को लेकर होने वाली परीक्षा को चार दिन रह गए है और तैयारी शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर स्कूलों की सूची जारी हो गई है। जिले के 139 स्कूलों में परीक्षा ली जाएगी। इसमें प्राइवेट और सरकारी स्कूल भी शामिल है। पहले विभाग मॉक टेस्ट भी ले चुका है।
- अनुराग धारीवाल, जिला सक्षम नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed