{"_id":"6856f57cc1982a0843082fe8","slug":"natures-smile-is-blooming-in-dr-sangeetas-garden-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135825-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डॉ. संगीता की बगिया में खिल रही प्रकृति की मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डॉ. संगीता की बगिया में खिल रही प्रकृति की मुस्कान
Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
केक्टस।
फतेहाबाद। चिकित्सकीय पेशे के साथ बागवानी का शौक रखने वाली डॉ. संगीत अबरोल अपना बचा हुआ समय पौधों के साथ व्यतीत करती हैं। उनकी बगिया में 500 से अधिक गमले हैं। बगिया में मरुस्थलीय पौधों से लेकर समुद्री किस्म तक पौधे लहलहा रहे हैं।
मॉडल टाउन निवासी डॉ. संगीता अबरोल सेवानिवृत उप सिविल सर्जन पति डॉ. राजेश के साथ मिलकर घर की बगिया में काम करती हैं। उन्होंने घर के आंगन और छत पर करीब 500 से अधिक पौधों के गमले रखे हैं। अपने पेशे के बाद बचा हुआ समय वो बगिया में व्यतीत करते हैं। डॉ. संगीता के अनुसार उन्हें बचपन से ही बागवानी में रुचि है। उन्होंने देशी व विदेशी कई तरह के पौधे गमले में लगा रखे हैं।
-- -
उपहार में देते हैं पौधे
डॉ. संगीता अबरोल व उनके पति ने बताया कि वे किसी विशेष अवसर जैसे जन्मदिन, पार्टी और अन्य खुशी के अवसर पर पौधे वितरित करते हैं। उनका मानना है प्रकृति सभी उपहारों में से बड़ा उपहार है। पौधे का उपहार लंबे समय तक खुशी देता है और इसकी यादगार भी कई वर्षों तक रहती है। फुर्सत के पलों में जहां भी घूमने जाते है तो वहां से पौधे जरूर खरीद कर लाते है। ताकि भ्रमण की याद हमेशा बनी रहे।
विज्ञापन
-- -
बगिया में लगे हैं ये पौधे
डॉ. संगीता की बगिया में एडीनियम ऑबेसम, फेरो केक्टस, मेरी फेलिया, फयरलीटी, फ्रिरीफिक, मम्मीलरिया, पैथीमनी और एलोनगाटा सहित 500 पौधे लगे हैं। इनकी बगिया में एक एडीनियम किस्म का पौधा है। यह दक्षिण अफ्रीका का पौधा है जो कि 20 वर्ष पुराना है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।