फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   nationwide strike, 142 buses stoped, electricity and water supply running smoothly, fatehabad

राष्ट्रव्यापी हड़ताल : 142 रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्री परेशान, बिजली और पानी की व्यवस्था रही सुचारू

Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
nationwide strike, 142 buses stoped, electricity and water supply running smoothly, fatehabad
हड़ताल के कारण निजी बसों में उमड़ी भीड़। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बुधवार को जिले में खासा असर देखा गया। बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रही जबकि रोडवेज बसों के परिचालन पर असर रहा। फतेहाबाद के बस स्टैंड पर सुबह चार बसें वाया पंजाब होकर चंडीगढ़ के लिए निकाली गई, लेकिन इसके बाद रोडवेज कर्मचारी यूनियन मौके पर पहुंच गई और बसों को रुकवा दिया। इसके बाद रोडवेज का पूर्णतया चक्का जाम रहा। बुधवार अल सुबह लंबे रूट की पांच बसें प्रशासन निकालने में सफल रहा, जबकि अन्य 142 बसें बस स्टैंड के भीतर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान एक बार रोडवेज कर्मचारियों और जीएम के बीच बसें चलाने को लेकर तनातनी भी हुई और रोडवेज कर्मचारी धरना देकर बैठ गए। इस बीच किसान यूनियन और अन्य यूनियनों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और रोडवेज जीएम के खिलाफ नारेबाजी की। बस स्टैंड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक बस में जीएम आरएस पूनियां बैठकर बस को अपने गंतव्य तक भेजने लगे। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने नारेबाजी की। सुबह से ही बस स्टैंड के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। फतेहाबाद में बिजली व पानी सप्लाई सुचारू रही। हड़ताली कर्मचारियों के स्थान पर कच्चे कर्मचारियों ने काम संभाला। प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। उपायुक्त कार्यालय के अनुसार बुधवार को जिला के कुल 5221 पक्के कर्मचारी अपने कार्यालय में उपस्थित थे, जबकि 1922 हड़ताल पर थे। ऐसे ही 2623 कच्चे कर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाले रखी जबकि 948 कच्चे कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

यात्रियों ने निजी बसों के सहारे चलाया काम
रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण यहां प्राइवेट बसें बस स्टैंड के बाहर सवारियों को लाने व ले जाने के काम में जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में ही बिना परमिट के निजी बसें राजस्थान से भी यहां आकर सवारियां ढो रही थीं। हड़ताल के बावजूद निजी बसों के सहारे लोगों ने अपना काम चलाया, जबकि समयानुसार बसें न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि बसों में भीड़ पूरी तरह से उमड़ी हुई थी। लोगों को प्राईवेट बसों में जगह नहीं मिली हुई थी। गांव दरियापुर से अपने बच्चे के साथ यहां आई नीलम ने बताया कि उसे कैथल जाना था, लेकिन वह दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़ी है उसे अभी तक बस नहीं मिली। ऐसे ही गांव नागपुर का किसान मनीराम ने उसने उकलाना किसी काम से जाना था, लेकिन सुबह से यहां लंबे रूट की बसें नहीं चली। प्राइवेट बसें सिर्फ हिसार तक जा रही है उसमें भी सीट नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में ये यूनियनें रहीं शामिल
फतेहाबाद में विभिन्न विभागों के सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ व इंटक से सम्बंधित यूनियनों के कच्चे व पक्के कर्मचारी, ट्रेड यूनियनों से सम्बंधित यूनियनों से मजदूर, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, खेत मजदूर, सफाई कर्मचारी, वन मजदूर, भट्ठा मजदूर, भवन निर्माण मजदूरों के अलावा किसान सभा, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्यों ने भी हड़ताल में भाग लिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भी बुधवार को हड़ताल रखी और धरने पर बैठे रहे, जिस कारण शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल रही। बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, बीमा कंपनियों के कर्मचारियों सहित सभी महकमों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया।
बिजली घर प्रांगण में हुई रोष सभा
बिजली घर प्रांगण में आयोजित रोष सभा को भवन निर्माण कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर प्रभात, खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामकुमार बहबलपुरिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान सीएन भारती, राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मित्ताथल, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन से अजय वशिष्ठ, प्रदीप यादव, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़, पूर्व जिला पार्षद अजीत माचरा, किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने संबोधित किया।

वर्जन
हड़ताल सामान्य रही है। रोडवेज में मामूली दिक्कत आई थी, जबकि बिजली व पानी की सप्लाई सामान्य दिनों की तरह रही है। हालांकि बिजली निगम के कुछेक कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। इसके बावजूद भी जनता को समस्या नहीं आई।
- रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed