फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nangla team reached the semi-finals after defeating Laloda by 6 wickets

Fatehabad News: ललोदा को 6 विकेट से हरा सेमीफाइनल में पहुंची नांगला टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nangla team reached the semi-finals after defeating Laloda by 6 wickets
गांव ललोदा के बाबा द्रोणगिरि क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच
समैन। गांव ललोदा स्थित बाबा द्रोणगिरि क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें गांव नांगला ने ललोदा की टीम को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट का समापन सोमवार को होगा। इस दिन दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले गाजूवाला, समैन और बिठमड़ा की टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। बाबा द्रोणगिरि युवा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य सिकंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ललोदा, अलीसदर, गाजूवाला, पिरथला, समैन, कन्हड़ी और चितैन सहित कई गांवों की टीमें शामिल हैं। अब तक टूर्नामेंट में 26 मैच खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि चल रहे पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed