{"_id":"5f98500e8ebc3ec5ef030f2e","slug":"nanad-arrested-for-murdering-sister-in-law-fatehabad-news-rtk5803361183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाली भाभी की हत्या करने की आरोपी ननद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाली भाभी की हत्या करने की आरोपी ननद गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव भूथनकलां में विवाहिता अंजू को जहर देकर नहर में फेंककर हत्या करने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी ननद सुमन उर्फ सोना को काबू कर लिया है। आरोपी ननद को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में मृतका के ससुर हनुमान और देवर देवेंद्र को पहले काबू किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस गाड़ी भी बरामद कर चुकी है जिसे इस वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
सदर पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति रविंद्र की शिकायत पर सात जुलाई को गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसने 2013 में गांव की लड़की अंजू से प्रेम विवाह किया था। पत्नी अंजू 22 जून 2020 रात से लापता हो गई है। अपने स्तर पर तलाश करने के बावजूद नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू की तो पता चला था कि भट्टूकलां में मानावाली माइनर से बरामद शव अंजू का था। भट्टू पुलिस ने शिनाख्त न होने पर पहले दाह संस्कार कर दिया था। पति रविंद्र ने पत्नी की हत्या करने का शक परिवार के लोगों पर जताया। पुलिस ने मामले में मृतका के ससुर हनुमान सिंह और देवर देवेंद्र को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में हनुमान सिंह ने बताया कि उसने बेटा देवेंद्र और बेटी के साथ मिलकर बहू अंजू को जहर दे दिया और फिर नहर में फैंक दिया था। पुलिस ने मामले में जहर देने, हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में धाराएं जोड़ दी थी। पूछताछ में सामने आया था कि बेटे ने गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके अलावा पिछले सात साल से अंजू को बच्चा भी नहीं हुआ था। इसके चलते उन्होंने हत्या कर दी थी।