फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Naib Subedar Manjeet cremated with military honors

Fatehabad News: सैन्य सम्मान के साथ नायब सूबेदार मनजीत का अंतिम संस्कार

Mon, 03 Jun 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Manjeet cremated with military honors
नायब सूबेदार मनजीत को गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी देते हुए सेना के जवान।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समैन (फतेहाबाद)। टोहाना खंड के गांव हांसेवाला के नायब सूबेदार मनजीत का शव तीन दिन बाद भाखड़ा नहर के काजल हेड से बरामद हुआ। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ नायब सूबेदार मनजीत का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई संदीप ने उनके चिता को मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने मनजीत को गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी।
गांव हांसेवाला के मनजीत नौ साल पहले खेल कोटे के तहत सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वे जम्मू-कश्मीर के सतवारी में तैनात थे। मनजीत 30 मई को 10 दिनों की छुट्टी लेकर सुबह छह बजे घर पहुंचे थे। दोपहर को करीब एक बजे वे अपने दोस्त सुमित व मदन के साथ गांव कुंदनपुरा के पास नहर पर नहाने के लिए गए थे। नहाते समय सुमित पानी में डूबने लगा तो मनजीत ने उसको बचाने के लिए प्रयास किया। इस दौरान मनजीत सुमित को पानी के तेज बहाव से बचाकर नहर के किनारे पर ले आए। इस दौरान मनजीत का पांव फिसल गया और तेज बहाव के कारण वे पानी में बह गए।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से ग्रामीण शव की तलाश में जुटे थे। शनिवार रात्रि मनजीत का शव तीन दिन बाद भाखड़ा नहर के काजल हेड से बरामद हुआ। शव जाल में अटका हुआ था। शव हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को सेना की गाड़ी में रखकर गांव हांसेवाला तक लाया गया। इनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। मनजीत के अंतिम संस्कार में टोहाना के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निशान सिंह, खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हुक्म चंद समेत आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 24 से 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed