फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nagar Kirtan Yatra in memory of Guru Tegh Bahadur passed through cities and villages

Fatehabad News: गुरु तेग बहादुर की याद में नगर कीर्तन यात्रा शहर और गांवों से गुजरी

Tue, 18 Nov 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Yatra in memory of Guru Tegh Bahadur passed through cities and villages
फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत करते हुए नागरिक। सूचना विभाग
फतेहाबाद। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर कीर्तन यात्रा जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई। यात्रा से पहले गुरुद्वारा सिंह सभा ने पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़ और एसडीएम राजेश कुमार को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन


यात्रा डीएसपी रोड, रविदास चौक, जवाहर चौक, थाना पार्किंग रोड, अरोड़वंश धर्मशाला, तुलसीदास चौक, वाल्मीकि चौक, गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा, रतिया चुंगी और गुरुद्वारा झाड़ साहिब होते हुए रतिया के लिए रवाना हुई और वहीं पर इसका रात्रि प्रवास हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका, यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन यात्रा ने शहर और आसपास के गांवों में गुरु तेग बहादुर की याद और उनके बलिदान की भावना को जीवंत किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि प्रवास मंगलवार को गांव नथवान में हुआ। बुधवार सुबह यात्रा अंगीठा साहिब गुरुद्वारा नथवान से चलकर गांव चिम्मो, टोहाना उपमंडल के गांव नन्हेड़ी, गोरा सिंह पेट्रोल पंप कुलां, नानकसर गुरुद्वारा भूना रोड कुलां होते हुए गांव लहरियां से भूना पहुंचेगी और वहीं पर रात्रि प्रवास होगा।


इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला, चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्या, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कर्मजीत सिंह, महेंद्र सिंह वधवा और जिला के गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed