फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nafed stopped buying mustard, farmers protested

Fatehabad News: नैफेड ने बंद की सरसों खरीद, किसानों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nafed stopped buying mustard, farmers protested
फतेहाबाद/भट्टूकलां। हैफेड के माध्यम से केंद्रीय खरीद एजेंसी नैफेड ने सरसों की खरीद बंद कर दिया है। नैफेड का 25 फीसदी सरसों खरीद का कोटा पूरा हो चुका है। अब हैफेड आढ़तियों के माध्यम से सरसों की खरीद करेगा। वहीं दूसरी ओर भट्टूकलां में किसानों ने पिछले पांच दिन से सरसों खरीद न होने का आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों के रोष को देखते हुए शनिवार को सरसों की खरीद आरंभ कर दी गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 15 अप्रैल से सरसों की सरकारी खरीद आरंभ की गई थी। पहले केंद्रीय खरीद एजेंसी नैफेड ने हैफेड को इसके लिए अधिकृत किया था और हैफेड ने कोऑपरेटिव सोसायटियों के माध्यम से सरसों खरीद कर नैफेड को दी थी। इस दौरान किसानों को 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों का दाम मिला था। नैफेड का टारगेट अब पूरा हो चुका है और उसने खरीद बंद कर दी है। हैफेड ने नैफेड को जिले से सात हजार 810 मीट्रिक टन सरसों खरीद कर दी है। जबकि प्राइवेट तौर पर अलग से सरसों खरीदी गई है। नैफेड के खरीद बंद करने के बाद अब हैफेड आढ़तियों के माध्यम से सरसों की खरीद करेगा। बाकी खरीद प्रक्रिया पुरानी ही रहेगी। यानी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल ही खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

भट्टूकलां में शनिवार को पिछले पांच दिनों से सरसों की बोली न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे सरसों की ढेरियां लगाकर कार्यालय का घेराव कर दिया। साथ ही मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट को भी बंद कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और अनाज मंडी में सरसों की बोली आरंभ करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने भी दिया समर्थन
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य लक्ष्य गर्ग ने बताया कि भट्टूकलां की कपास मंडी में पिछले पांच दिनों से किसानों की सरसों की फसल की बोली नहीं हो रही है। जिस कारण किसान काफी परेशान हैं और उनको रात-रात भर अपनी फसल की रखवाली के लिए मंडी में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग भी इन दिनों में बारिश की आशंका जता चुका है, जिसको देखकर किसान परेशान हैं और उनकी सरसों की फसल खुले आसमान में पड़ी है, जिसके भीगने का डर है।

कोट
नैफेड ने सरसों की खरीद बंद कर दी है और हैफेड सरसों की आढ़तियों के माध्यम से कामर्शियल खरीद करेगी। सभी अनाज मंडियों में सरसों की खरीद जारी है। भट्टूकलां में भी सरसों की खरीद को आरंभ करवा दिया गया है।
-राजेश हुड्डा, डीएम, हैफेड फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed