{"_id":"63d5606db0821d02205ae382","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-41720-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में दूसरे दिन भी रात को पड़ा खेतों में पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में दूसरे दिन भी रात को पड़ा खेतों में पाला
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में गेहूं के पौधों पर जमी ओस।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मौसम लगातार परिवर्तनशील हो रहा है। रात को खेतों में पाला पड़ रहा है, वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। शुक्रवार की रात जहां खेतों में पाला जमा, वहीं शनिवार दिन में खिली धूप निकली। दिन व रात के तापमान में अंतर तो आया है, लेकिन रात को अधिक ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं पाला गिरने से एक बार फिर सरसों उत्पादक किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान में बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है।
फतेहाबाद में एक सप्ताह की चुप्पी के बाद एक बार फिर रात का तापमान गिरने लगा है। रात को तापमान कम होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पाला पड़ा, जिससे सरसों उत्पादक किसान चिंतित दिखाई दिए। फतेहाबाद शनिवार को जहां दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस आंका गया, वहीं रात का तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया। रात को ठंड अधिक होने के कारण सरसों की नहीं अब सब्जियों की फसलों को भी नुकसान अंदेशा बन गया है। गांव बड़ोपल के किसान हरिसिंह, इंद्र कड़वासरा व कुम्हारिया के रवि कुमार ने बताया कि रात को पाला पड़ने से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को होगा। दो दिनों से लगातार पाला पड़ रहा है और सरसों की फसल को नुकसान अधिक होने का अंदेशा बना हुआ है।
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 28 जनवरी देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव होने की संभावना है तथा 29 व 30 जनवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही तथा हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान राज्य के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना भी बन रही है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।