फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: पांच दिन बाद मौसम ने ली करवट, रात का तापमान गिरा, खेतों में पड़ा पाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद के गांव बनगांव में पराली पर जमा पाला।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हुआ है। रात के समय पारा कम होने से खेतों में पाला जम गया। वहीं दिन के तापमान में भी कमी आई है। हालांकि शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिलती नहीं दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, आगे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बदलाव आएगा और आसमान में बादलवाही व कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में पिछले पांच दिनों से जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, वहीं शुक्रवार रात को एक बार फिर पारा गिर गया। रात को पारा गिरने से खेतों में पाला जम गया और लोगों में ठिठुरन भी बढ़ी रही। दिन में धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड से अधिक राहत नहीं मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार रात को पश्चिमी हवाएं चलने के कारण जमा देने वाला मौसम बन गया। आगे बादलवाही होगी और कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। कोअ हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है, जिसका प्रभाव राज्य में 28 व 29 जनवरी को गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed