फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: परमिशन के चक्कर में रोजाना 150 से 200 मरीजों की नहीं हो रही एक्सरे जांच

Tue, 24 Jan 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के चक्कर में दो माह से जिला नागरिक अस्पताल में एक्सरे सुविधाएं बंद है। पूरे जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही एक्सरे सुविधाएं चल रही थी लेकिन रेडियोग्राफर को अनुमति न मिलने से एक्सरे कक्ष पर ताला लटका हुआ है। पहले एनएचएम के द्वारा अनुबंध पर रखे गए रेडियोग्राफर को अनुमति दी जाती थी लेकिन अब डीजी कार्यालय की तरफ से अनुमति जारी की जानी है लेकिन मौजूदा हालात ये है कि प्रदेश के 9 रेडियोग्राफर इसी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में अनुबंध पर रेडियोग्राफर तैनात था, जिसकी अनुमति 30 नवंबर को समाप्त हो गई। इसके बाद विभाग की तरफ से अनुमति जारी नहीं की गई। जिले के टोहाना नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल रतिया और सीएचसी से मरीज रेफर होकर एक्सरे के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भेजे जाते थे लेकिन यहां भी सुविधा बंद होने के चलते अब मरीजों को एक्सरे के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दिव्यांगों के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाता है। मेडिकल कैंप में भी सरकारी अस्पताल की एक्सरे रिपोर्ट मान्य होती है। लेकिन यहां सुविधा न होने के चलते दिव्यांगों को एक्सरे के लिए अग्रोहा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छोटी सी चोट के लिए रेफर हो रहे अग्रोहा मेडिकल
पुलिस केस मामले में कार्रवाई के दौरान सरकारी अस्पताल की तरफ से किया गए एक्सरे की रिपोर्ट मान्य होती है। लेकिन यहां पर एक्सरे सुविधा न होने के चलते लोगों को एक्सरे करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है। अगर छोटी सी चोट भी लगी है तो उसके लिए भी अग्रोहा से एक्सरे करवाकर आना पड़ रहा है। ये ही नहीं नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। रोजाना नागरिक अस्पताल से 150 से 200 मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोग्राफर के 16 पद, सभी खाली
जिले में रेडियोग्राफर के 16 पद है और सभी खाली है। जिले में एक भी स्थायी रेडियोग्राफर नहीं है। रेडियोग्राफर न होने के चलते अस्पतालों में मशीनें धूल फांक रही है।
कोट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रेडियोग्राफर की अनुमति मुख्यालय की तरफ से दी जानी है। अनुमति को लेकर प्रयास चल रहा है। जल्द ही अनुमति मिल जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed